अनुष्का से पहले रितिका से धड़कता था विराट कोहली का दिल, पुरानी तस्वीर ने खोल दी पोल

अनुष्का से पहले विराट कोहली रितिका सजदेह को भी डेट कर चुके हैं, सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो 6 साल पुरानी 2013 की है।

आईसीसी विश्वकप 2019 में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया था, हालांकि सेमीफाइनल में हारकर टीम बाहर हो गई, जिसके बाद से कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी, हालांकि विराट ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है, भारतीय ड्रेसिंग रुम का माहौल काफी अच्छा है, इन सब के बीच विराट और रोहित की पत्नी की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मूवी डेट
जी हां, अनुष्का से पहले विराट कोहली रितिका सजदेह को भी डेट कर चुके हैं, सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो 6 साल पुरानी 2013 की है,
बताया जा रहा है कि तब विराट कोहली जिम्बॉब्बे से सीरीज जीतकर लौटे थे, जिसके बात वो रितिका के साथ मूवी डेट पर गये थे। अब इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

मिस्ट्री गर्ल
डीएनए अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली और रितिका सजदेह की तस्वीरों ने खलबली मचा दी थी, तब विराटे  कोहली को मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था,
जिसके बाद मीडिया के कैमरों के फ्लैश एक साथ चमकने लगे, विराट को अपनी तस्वीरें खींचे जाने पर कोई खास ऐतराज नहीं था, लेकिन रितिका असहज हो गई, वो अपना चेहरा छुपाने लगी थी।

स्पोर्ट्स मैनेजर रही हैं रितिका 
आपको बता दें कि रितिका सजदेह स्पोर्ट्स मैनेजर रही हैं, उनके क्लाइंट में स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह से लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा तक शामिल रहे हैं।
युवी रितिका को अपनी बहन मानते हैं और उनसे राखी बंधवाते हैं। रितिका की विराट से मुलाकात साल 2010 में एक आईपीएल पार्टी में हुई थी, जिसके बाद 2010 से 2013 तक विराट कोहली की कंपनी के लिये उन्होने काम संभाला।

रोहित से शादी 
स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर काम करते हुए ही रितिका स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा के करीब आई, कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली, हाल ही में रितिका ने एक बेटी को जन्म दिया है,
जिनका नाम समायरा है, रितिका अकसर रोहित को चीयर करने के लिये स्टेडियम आती हैं।