एबीपी न्यूज सर्वे- हरियाणा में बीजेपी को बंपर बहुमत, जानिये ओपिनियन पोल का दावा
2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47 सीटें मिली थी, सर्वे के अनुसार इस बार 31 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।
हरियाणा और महाराष्ट्र के लिये विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, इसके साथ ही एबीपी न्यूज -सी वोटर ओपिनियन पोल लेकर आया है, इसके मुताबिक हरियाणा में ना सिर्फ मनोहर लाल खट्टर की सरकार की वापसी होती दिख रहा है, बल्कि बीजेपी प्रचंड जनादेश के साथ सरकार में वापसी आती दिख रही है, ओपिनियन पोल के अनुसार 90 विधानसभा सीटों वाली हरियाणा में बीजेपी 78 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 8 सीटों से ही संतोष करना होगा।किसको कितनी सीटें
ओपिनियन पोल के अनुसार 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी को 78 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों तक सिमट जाएगा,
चौटाला परिवार से निकली नई राजनीतिक पार्टी जेजेपी को सिर्फ 1 सीट मिलने का अनुमान है, तो इनेलो का भी सूपड़ा साफ होता दिख रहा है, अन्य के खाते में तीन सीटें जाने के आसार हैं।
2014 के परिणाम
2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47 सीटें मिली थी, सर्वे के अनुसार इस बार 31 सीटों का फायदा होता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस 15 सीटें जीती थी,
लेकिन इस बार 7 सीटों का नुकसान होने की आशंका है, इनेलो को पिछली बार 19 सीटें मिली थी, लेकिन इस बार बुरी तरह हारने की संभावना जताई जा रही है, इनेलो के ज्यादातर विधायक पाला बदल चुके हैं।
वोट प्रतिशत
ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को 46 फीसदी, कांग्रेस को 22 फीसदी, जेजेपी को 8 फीसदी, इनेलो को तीन फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं,
अगर सीएम चेहरे की बात करें, तो 48 फीसदी लोगों की पहली पसंद मनोहर लाल खट्टर हैं, दूसरे नंबर पर 13 फीसदी लोगों की पसंद के साथ भूपिंदर सिंह हुड्डा हैं, तो तीसरे नंबर पर 11 फीसदी लोगों की पसंद के साथ जेजेपी के दुष्यंत चौटाला हैं।
बीजेपी को फायदा
चौटाला परिवार में टूट और हरियाणा कांग्रेस में आपसी कलह का सीधा फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है, हरियाणा में अगले महीने 21 अक्टूबर को मतदान होना है,
जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी, इस विधानसभा चुनाव में करीब 1.82 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।



