इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गये राम जेठमलानी, कभी पाक से 1 पैसे लेकर आये थे भारत

अपने बयानों की वजह से अकसर विवादों और सुर्खियों में रहने वाले वरिष्ठ वकील राजद से पहले बीजेपी में थे, वो वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।

देश के जाने-माने वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का आज निधन हो गया, जेठमलानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, 95 साल की उम्र में उन्होने आखिरी सांस ली, हालांकि इस उम्र में भी वो काफी एक्टिव थे, अपने बयानों की वजह से अकसर विवादों और सुर्खियों में रहने वाले वरिष्ठ वकील राजद से पहले बीजेपी में थे, वो वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रह चुके थे, खैर आज हम उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।

दो शादी, चार बच्चे 
राम जेठमलानी का जन्म अविभाजित भारत (अब पाक का हिस्सा) में साल 1923 में हुआ था, देश बंटवारे के समय वो पाक से भारत जेब में एक पैसा लेकर आये थे,
कुछ दिन शरणार्था शिविर में गुजारने के बाद उन्होने अपनी जिंदगी शुरु की, जेठमलानी ने दो शादी की थी और उनके परिवार में चार बच्चे हैं।

इतनी संपत्ति छोड़ गये 
चुनाव आयोग को दिये गये हलफनामे के मुताबिक राम जेठमलानी 64 करोड़, 82 लाख,  55 हजार 305 रुपये की संपत्ति के मालिक थे, उनका 8 बैंकों में खाता था, जिसमें 8.31 करोड़ रुपये बैंक बैलेंस था,
इसके अलावा उन्होने 47.17 करोड़ रुपये बॉन्ड और म्युचुअल फंड में निवेश कर रखा था, उनके पास अपनी कोई कार नहीं थी, लेकिन 5 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी थी, इसके साथ ही गुरुग्राम, मुंबई और पुणे में तीन मकान थे, जिसकी कीमत उन्होने करीब 6 करोड़ रुपये बताई है।

आखिरी दिनों तक करते रहे काम
उम्र के जिस पड़ाव पर लोग भगवान की भक्ति और आराम करने में मन लगाते हैं, उस दौर में भी जेठमलानी मजबूती के साथ कोर्ट में मुकदमों की पैरवी करते रहे, उनकी जिंदादिली देख कोर्ट तक ने हैरानी जताई थी,
अगस्त 2016 में एक मुकदमे के दौरान तत्कालीन चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने उनसे पूछा था कि आप संन्यास कब ले रहे हैं, इस पर जेठमलानी ने भी पलक झपकते जबाव दिया था कि माई लॉर्ड आप मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कब मरने वाला हूं, हालांकि 2017 में उन्होने वकालत से संन्यास की घोषणा कर दी।