राबड़ी ने किया खाना बंद, तो मीसा ने धक्के देकर घर से निकाला, लालू की बहू ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो
लालू की बहू ने मीसा भारती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें किचन में एंट्री नहीं दी जाती थी, ऐश्वर्या ने बताया कि जून महीने से ही उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा है।
बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या राय को ससुराल से निकाल दिया गया है, ऐसा दावा हम नहीं बल्कि खुद उनकी बहू कर रही है, पति तेज प्रताप यादव से तलाक का मुकदमा लड़ रही ऐश्वर्या पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, उन्होने सास राबड़ी देवी और ननद मीसा भारती पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, उन्होने कहा कि उन्हें भोजन तक नहीं दिया जा रहा, पहली बार उनके पिता चंद्रिका राय बेटी पर हो रहे अत्याचार पर खुल कर बोले हैं, उन्होने कहा कि उन्हें शर्म आती है, कि ऐसे घर में बेटी का रिश्ता किया, कि शादी के बाद से ही उसे टॉर्चर किया जा रहा है।किचन में एंट्री नहीं
इतना ही नहीं लालू की बहू ने मीसा भारती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें किचन में एंट्री नहीं दी जाती थी, ऐश्वर्या ने बताया कि जून महीने से ही उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा है,
उनका भोजन पिता के घर से बनकर आता है, आज नवरात्र के दिन जब ऐश्वर्या ने पानी पीने के लिये किचन की चाबी मांगी, तो ननद मीसा भारती ने उन्हें सास राबड़ी देवी के सामने जलील किया, फिर धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उन्होने अपने मां-बाप को फोन किया, और मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन टीम से की।
तलाक का मुकदमा
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे की शादी बिहार के पूर्व सीएम दरोगा प्रसाद राय की पोती से हुई है, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी में खटपट शुरु हो गई,
जिसके बाद तेज प्रताप ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिये अर्जी दे दी, हालांकि उसके बाद भी ऐश्वर्या राबड़ी आवास पर ही रह रही थी।
अब तक साध रखी थी चुप्पी
ऐश्वर्या ने अब तक इस मामले में चुप्पी साध रखी थी, उनके पिता चंद्रिका राय भी कुछ भी बोलने से बचते थे, वो लोग लगातार सुलह समझौते की कोशिश में थे,
कुछ दिन पहले भी राबड़ी आवास से ऐश्वर्या रोती हुई बाहर निकली थी, तब भी खूब सवाल उठे थे, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


