आलिया-रणबीर ने गुपचुप कर ली शादी, जानिये इस तस्वीर की सच्चाई

वायरल हो रही इन तस्वीरों में आलिया भट्ट दुल्हन के लिबास में तो रणबीर कपूर दूल्हे के गेटअप में खड़े दिख रहे हैं, रणबीर एक तस्वीर में आलिया को निहार रहे हैं।

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें तो आये दिन सुर्खियों में रहते हैं, कॉफी विद करन के एक एपिसोड में आलिया रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप पर हिंट भी दे चुकी हैं, इसके साथ ही इन दिनों दोनों हर जगह एक साथ नजर आते हैं, दोनों के परिवारों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखती है, यहां तक तो सब ठीक है, लेकिन सब इस बात से चौंक गये हैं, जब रणबीर आलिया की शादी की तस्वीर वायरल हो रही है, इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान है।

दूल्हा-दुल्हन के लिबास में
वायरल हो रही इन तस्वीरों में आलिया भट्ट दुल्हन के लिबास में तो रणबीर कपूर दूल्हे के गेटअप में खड़े दिख रहे हैं, रणबीर एक तस्वीर में आलिया को निहार रहे हैं,
तो वहीं एक्ट्रेस शरमाती हुई दिख रही हैं, इन तस्वीरों को रणबीर आलिया के एक फैनपेज ने पोस्ट किया है, तस्वीरें देखने के बाद तो फैंस के बीच हलचल ही मच गई है, हर कोई पूछ रहा है कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।

क्या है सच्चाई
इन तस्वीरों की सच्चाई जान आप भी हैरान रह जाएंगे, ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक है, इन तस्वीरों में आलिया तो असली हैं, लेकिन रणबीर कपूर को फोटोशॉप किया गया है,
दरअसल आलिया ने हाल ही में एक क्लोदिंग ब्रैंड के विज्ञापन के लिये फोटोशूट करवाया था, जिसमें आलिया दुल्हन के लिबास में दिखी थी, और दूल्हा रणबीर कपूर नहीं बल्कि कोई और मॉडल था, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इंटरनेट पर रणबीर-आलिया की तस्वीर बना दी ।

शादी की खबरें
मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों से ऐसी चर्चा है कि जल्द ही रणबीर-आलिया शादी कर सकते हैं, हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर कोई बयान नहीं दिया है,
हालांकि दोनों के घर वालों ने इस रिश्ते पर हामी भर दी है, लेकिन खुलकर वो भी कुछ नहीं कहते ।