केजरीवाल के किले में सेंधमारी को कोशिश, सोनिया गांधी से मिली अलका लांबा, ये हो सकता है अगला दांव

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ये अटकलें लगने शुरु हो गई है कि जल्द ही चांदनी चौक विधायक की घर वापसी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंची, जिसके बाद अलका लांबा के जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है, आपको बता दें कि केजरीवाल से मतभेद के बाद हाल ही में अलका ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है, वो पिछले कई महीनों से पार्टी से नाराज चल रही थी।

अलका की घर वापसी 
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ये अटकलें लगने शुरु हो गई है कि जल्द ही चांदनी चौक विधायक की घर वापसी हो सकती है,
कांग्रेस उन्हें चांदनी चौक से ही विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है, दरअसल ये दावा इसलिये किया जा रहा है, क्योंकि सोनिया गांधी से मुलाकात करना आसान नहीं है, सबकुछ तय हो जाने के बाद ही उनसे मिलने के लिये किसी को समय दिया जाता है। अलका पहले कांग्रेस में ही थी, 2013 विधानसभा चुनाव के बाद वो कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुई थी।

कई मुद्दे पर खुलकर बात हुई
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अलका लांबा ने भले कैमरे पर कोई बात नहीं की, लेकिन उन्होने फोन पर अपना पक्ष रखा,
उन्होने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ही नहीं बल्कि यूपीए चेयरपर्सन भी हैं, वो देश में सेक्युलर विचार धारा की बड़ी नेता हैं, देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा करने की योजना थी, आज मौका मिला, तो खुलकर बात हुई, राजनीति में ये विमर्श का दौर चलता रहता है, और चलते रहना चाहिये।

2020 में विधानसभा चुनाव
दिल्ली में अगले साल जनवरी-फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, आप इस चुनाव में 2015 के रिकॉर्ड प्रदर्शन को दोहराना चाहती है,
लेकिन दूसरी ओर उनकी पार्टी और संगठन में बिखराव का दौर जारी है, उनके कई विधायक और संगठन के लोग पार्टी छोड़कर जा चुके हैं, तो कईयों को केजरीवाल ने बाहर का रास्ता दिखा दिया, कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि 2015 दोहराना केजरीवाल के लिये कतई आसान नहीं रहने वाला है।