सितारों से सजे फैशन शो में अंबानी परिवार की बहू और बेटी का जलवा, तस्वीरें

हाल ही में अंबानी परिवार के घर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें ये तीनों दिखी थी, अब अबु जानी और संदीप खोसला के फैशन शो में ये तीनों फिर से नजर आई।

मुंबई में गुरुवार शाम सितारों से सजी रही, चर्चित फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने अपने डिजाइनर लेबल के 25 साल पूरे होने पर मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन किया, जिसमें फैशन, बॉलीवुड के अलावा बिजनेस घराने के भी लोग शामिल हुए, अंबानी परिवार की बहू और बेटी ने महफिल लूट ली, ईशा के साथ-साथ श्लोका और राधिका मर्चेंट भी पूरी तरह से छायी रही।

अंबानी परिवार की बहू-बेटी 
हाल ही में अंबानी परिवार के घर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें ये तीनों दिखी थी, अब अबु जानी और संदीप खोसला के फैशन शो में ये तीनों फिर से नजर आई,
श्लोका और राधिका के साथ मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी भी शो का हिस्सा बनी।

पिछले साल शादी  
श्लोका और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी पिछले साल दिसंबर में धूमधाम से हुई है, श्लोका इस शो में सफेद और लाइट येलो कलर के अनारकली सूट में पहुंची,
जबकि अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट यहां पिंक सूट में नजर आई, आपको बता दें कि राधिका और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की जल्द ही सगाई होने वाली है।

सितारों ने लिया हिस्सा
चर्चित फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला का ये फैशन शो सितारों से सजा रहा, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, आशा पारेख, रिया कपूर,
दीपिका पादुकोण समेत कई सितारों ने इस शो में हिस्सा लिया, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।