सिर्फ पवार-चव्हाण बचेंगे, विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह के बयान से मची खलबली
एनसीपी सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्होने मजाक में पार्टी प्रमुख और अपने पिता शरद पवार से कहा कि वो सौभाग्यशाली हैं, जो उन्हें बेटा नहीं है।
केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और एनसीपी पर तंज कसा है, दरअसल महाराष्ट्र में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले दोनों ही पार्टियों में खलबली मची हुई है, कई विधायक और पूर्व विधायक चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना में शामिल हो चुके हैं, अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दे, तो शरद पवार और पृथ्वी राज चव्हाण के सिवाय उनकी पार्टी में कोई नहीं बचेगा।फडण्वीस की महाजनादेश यात्रा
महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडण्वीस विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में महाजनादेश यात्रा कर रहे हैं, इसके दूसरे चरण के समापन के मौके पर सोलापुर में कार्यक्रम रखा गया था,
जिसमें शामिल होने के लिये बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे थे। शरद पवार एनसीपी के प्रमुख हैं, तो चव्हाण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हैं।
पवार को बेटा नहीं, जो पार्टी छोड़ जाए
एनसीपी सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्होने मजाक में पार्टी प्रमुख और अपने पिता शरद पवार से कहा कि वो सौभाग्यशाली हैं,
जो उन्हें बेटा नहीं है, जो करियर बनाने के लिये पिता के साथ पार्टी छोड़कर किसी और राजनीतिक दल में चला जाए, आपको बता दें कि एनसीपी के कुछ नेता हाल ही में बीजेपी और शिवसेना में शामिल हुए हैं।
बेटे करियर बनाने के लिये पिता को भी दल-बदल करवा रहे
सुप्रिया सुले ने ये भी कहा कि उन्हें ये देखकर आश्चर्य हो रहा है कि एनसीपी नेता पद्म सिंह पाटिल के कथित तौर पर बीजेपी में शामिल होने पर एक पत्रकार के सवाल पर उनके पिता गुस्सा हो गये,
सुप्रिया ने कहा कि बेटे के बारे में समझा जाता है कि वो पिता की विरासत संभालता है, मैं महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रचलन देख रही हूं, कि बेटे अपने करियर के लिये अपने पिता को दूसरे दलों में ले जा रहे हैं, इसलिये विरासत संभालने वालों से बेटियां अच्छी है।


