अंबानी की वजह से एक छत की नीचे आए अमिताभ-रेखा, वीडियो मचा रहा जबरदस्त धूम
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
मुकेश अंबानी के आवास पर हुए इस शानदार फंक्शन में महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा भी पहुंची, अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटे-बहू के साथ नजर आये।
गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार अंबानी परिवार में भी मनाया गया, इस खास मौके पर अंबानी परिवार के मुंबई स्थित एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था, एंटीलिया में विशाल गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी, इस अवसर पर अंबानी परिवार ने खेल, राजनीति, बिजनेस और फिल्म जगत के बड़े हस्तियों को निमंत्रण दिया था।अमिताभ-रेखा पहुंचे
मुकेश अंबानी के आवास पर हुए इस शानदार फंक्शन में महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा भी पहुंची, अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटे-बहू के साथ नजर आये,
तो वहीं रेखा अपने एवरग्रीन स्टाइल में अकेली दिखीं, सबकी निगाहें अमिताभ-रेखा पर ही टिकी रही, हालांकि दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आने से बचते रहे।
पारंपरिक कपड़ों में नजर आये
सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी, इसके साथ ही उन्होने जूड़ा भी बना रखा था, वहीं महानायक अमिताभ ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने नजर आये,
अमिताभ रेखा के अलावा रणबीर कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहुंचे, दोनो काफी खुश नजर आ रहे थे।
मीडिया को दिये पोज
आलिया और रणबीर ने मीडिया के कैमरे के सामने पोज भी दिये, आलिया जहां साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थी, वहीं कुर्ता पायजामा रणबीर पर भी खूब फब रहा था,
कैटरीना कैफ अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ पहुंची, इसाबेल जल्द ही सलमान के जीजा आयुष शर्मा के साथ डेब्यू करने वाले हैं।


