जरा सी बात पर एमिटी यूनिवर्सिटी में बवाल, दो लड़कियों की वजह से बखेड़ा, जानिये पूरा मामला

ये मामला पार्किंग को लेकर शुरु हुआ, जिसके बाद मारपीट में बदल गया।

ट्विटर पर जस्टिस फॉर हर्ष और जस्टिस फॉर माधव मंगलवार को ट्रेंड करता रहा, ये ट्विटर ट्रेंड एमिटी यूनिवर्सिटी के दो छात्र हर्ष यादव और माधव चौधरी के साथ हुई मारपीट को लेकर हुआ, दरअसल बीते 28 अगस्त को एमिटी विश्वविद्यालय के नोएडा सेक्टर 125 स्थित कैंपस में पार्किंग विवाद को लेकर इन दोनों की 25 लड़कों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, दोनों यूनिवर्सिटी में बीए (पॉलिटिकल साइंस) के छात्र हैं।

क्या है मामला 
दरअसल ये मामला पार्किंग को लेकर शुरु हुआ, जिसके बाद मारपीट में बदल गया, 28 अगस्त को एमि़टी के दोनों छात्र दोपहर करीब ढाई बजे अपनी आई-20 कार से यूनिवर्सिटी आ रहे थे,
वो जिस गेट से एंट्री कर रहे थे, वहीं पर एक एंडेवर कार खड़ी थी, उस कार में दो लड़कियां बैठी हुई थी, दोनों लड़कों ने गार्ड से गुजारिश की, कि वो एंडेवर कार को वहां से हटवा दे, लेकिन लड़कियों ने कार नहीं हटाई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरु हो गई, फिर दोनों लड़के यूनिवर्सिटी कैंपस में चले गये।

बदले के लिये पिटाई
इसके करीब आधे घंटे बाद वो लड़कियां क्लासरुम पहुंची और वहां से करीब 25 लड़के लेकर आई, इसके बाद लड़कियों के साथ आये लड़कों ने हर्ष और माधव को बुरी तरह से पिटना शुरु कर दिया, इस दौरान कुर्सियां भी उठाकर फेंकी गई,
जानकारी के अनुसार इसमें बीच-बचाव कर रहे कुछ शिक्षकों को भी चोट आई है, मारपीट के बाद लड़के मौके से भाग गये। कुछ देर बाद हर्ष और माधव ये देखने के लिये बाहर निकले कि पुलिस आई या नहीं, तभी लड़कों के झुंड ने उसे घेर लिया, फिर रॉड और पत्थरों से उसकी पिटाई की गई, दोनों की हालत गंभीर है, माधव आईसीयू में भर्ती है, तो हर्ष के सिर में सात टांके  लगे हैं, मामले में एफआईआर दर्ज किया जा चुका है।
दोनों पक्षों ने कराया एफआईआर
दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया है, लड़कियों ने पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई,
पुलिस ने मामले में कहा कि हमारे पास दो क्रॉस एफआईआर आई है, हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं।