फटे पायजामे को लेकर ट्रोल हो रही स्टार किड अनन्या पांडे, देखिये तस्वीरें

अपने फटे पायजामे को लेकर सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे ट्रोल हो रही है, लोग कह रहे हैं कि गरीब का फटा पायजामा तो कम से कम छोड़ दो।

चर्चित बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है, दरअसल उन्होने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है,
जिसमें उन्होने स्टाइलिश पायजामा पहन रखा है, जो कि कई जगहों से फटा हुआ है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने तो उन्हें भिखारिन तक बोल दिया।

स्टार किड
अपने फटे पायजामे को लेकर सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे ट्रोल हो रही है, लोग कह रहे हैं कि गरीब का फटा पायजामा तो कम से कम छोड़ दो,
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री के साथ ही अनन्या को स्टार किड होने के चलते काफी सुर्खियां मिलनी शुरु हो थी, हाल ही में वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थी।

डांस रिहर्सल
अनन्या पांडे बॉलीवुड के नये एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ डांस रिहर्सल करने के बाद दिखी थी, तस्वीर में दोनों शानदार अंदाज में दिख रहे हैं,
आपको बता दें कि अनन्या ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर-2 से डेब्यू किया है, इसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं।

अगली फिल्म
चंकी पांडे की बेटी अभी सिर्फ 20 साल की है, वो अपनी अगली फिल्म को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं, इस फिल्म का नाम पति, पत्नी और वो है,
फिल्म में अनन्या के अलावा कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार में हैं। इसके साथ ही अनन्या जल्द ही खाली पीली में ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आएंगी।