स्टार गेंदबाज की पत्नी ने पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीर, अश्विन ने कहा बंद करो ये सब
पृथी और अश्विन कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं, दोनों एक ही कॉलेज से पढे हैं, उसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर अपनी पत्नी पृथी अश्विन की एक तस्वीर से इतना चिढ गये, कि उन्होने सोशल मीडिया पर ही पत्नी की पोस्ट पर हैरान करने वाला कमेंट कर दिया, दरअसल टीम इंडिया के क्रिकेटर की पत्नी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट किया, जिसमें उन्होने अश्विन को भी टैग कर दिया, बस फिर क्या था, दिग्गज गेंदबाज जल भुन गये, उन्होने कमेंट कर लिखा, बंद करो ये सब।त्रिशा के जबरा फैन हैं अश्विन
आपको बता दें कि स्टार गेंदबाज अश्विन एक्ट्रेस त्रिशा के बहुत बड़े फैन हैं, वो स्कूल के दिनों से ही त्रिशा को बेहद पसंद करते हैं, उन्होने एक इंटरव्यू में बताया था कि
उन्होने स्कूल के दिनों में ही त्रिशा के नाम का एक फैन क्लब शुरु किया था, जब पृथी ने उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ सेल्फी खिंचवाई, तो अश्विन से रहा नहीं गया, उन्होने कमेंट कर लिखा, मुझे चिढाना बंद करो, मुझसे ये और बर्दाश्त नहीं हो सकता।
दो बेटियों के पिता
मालूम हो कि पृथी और अश्विन कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं, दोनों एक ही कॉलेज से पढे हैं, उसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली,
अश्विन और पृथी की दो बेटियां हैं, पृथी अकसर आईपीएल के दौरान अपने पति को चीयर करने के लिये स्टेडियम पहुंचती थी।
वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं मिला मौका
अश्विन को वेस्टइंडीज दौरे पर खेले गये दोनों टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला, उनकी जगह जडेजा को तरजीह दी गई,
अश्विन को टीम में जगह नहीं मिलने पर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हैरान भी जताई थी, जिसके बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अंतिम एकादश में जडेजा को इसलिये तरजीह दी गई, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में सुधार हुआ है, साथ ही सपाट पिच पर उनकी गेंदबाजी में ज्यादा नियंत्रण है, इसके अलावा वो शानदार फिल्डरों में एक हैं।


