चालान के टूटे सारे रिकॉर्ड, ड्राइवर को इस बात के लिये देने पड़े 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना
इतना भारी भरकम चालान भरने वाली एचआर-69, सी-7473 हरियाणा नंबर का ट्रक है, जिस पर आरोप है कि ट्रक में 43 टन रेत लोड किया गया था।
नये मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद से देश भर से भारी-भरकम चालान काटे जाने की खबरें सामने आ रही है, वहीं चालान की रकम के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का नया मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां एक ट्रक का दो लाख से भी ज्यादा का चालान काटा गया है। राम किशन नाम के ट्रक ड्राइवर को जुर्माने के तौर पर दो लाख पांच सौ रुपये का चालान भरना पड़ा है।क्या है मामला
इतना भारी भरकम चालान भरने वाली एचआर-69, सी-7473 हरियाणा नंबर का ट्रक है, जिस पर आरोप है कि ट्रक में 43 टन रेत लोड किया गया था, जबकि लोडिंग सिर्फ 26 टन ही परमिटेड है,
इसलिये 18 टन ज्यादा बताकर इसका चालान काटा गया है, वहीं ट्रक मालिक का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता नहीं था, ये उनके साथ अन्याय है।
ओवरलोडिंग पर सबसे बड़ा चालान
मालूम हो कि दिल्ली में ये अब तक का सबसे बड़ा चालान है, ट्रक मालिक ने ओवर लोडिंग पर 2 लाख 500 रुपये की रकम चुकाई है,
बीती रात मुकरबा चौक से भलस्वा की ओर जाते समय हरियाणा नंबर के इस ट्रक का चालान काटा गया था, ट्रक में रेत भरा था।
रोहिणी कोर्ट
ओवरलोडिंग पर चालान काटे जाने के बाद ट्रक के मालिक राम किशन ने कहा कि उसे पता ही नहीं था कि 25 टन से ज्यादा रेत लोड करने पर ओवरलोडिंग का चालान काटा जाता है,
उसके साथ अन्याय हुआ है, हालांकि राम किशन ने रोहिणी कोर्ट में चालान का जुर्माना जमा करवाया।


