फर्जी खबर फैलाते पकड़े गये अभिसार शर्मा, चित्रा त्रिपाठी का करारा जबाव, हो गई बोलती बंद

बताया जा रहा है कि अभिसार शर्मा ने जो तस्वीर पोस्ट की थी, वो फेक थी, उन्होने सोशल मीडिया से उठाकर ये तस्वीर पोस्ट कर दी।

भारतीय मीडिया इन दिनों दो खेमों में बंटता दिख रहा है, पहला खेमा दूसरे खेमे पर आरोप लगाता है कि वो मोदी विरोध में इतने अंधे हो चुके हैं, कि हर चीज में मीम मेख देखते हैं, मोदी विरोध के चक्कर में वो देश विरोधी बातें भी कर लेते हैं, तो दूसरा खेमा पहले खेमे को गोदी मीडिया कहकर संबोधित करता है, उनका आरोप है कि मोदी विरोधी खबरों को यहां जगह नहीं दी जाती।

भिड़ पड़े दो पत्रकार
चर्चित टीवी पत्रकार रहे अभिसार शर्मा इन दिनों द वायर को अपनी सेवा दे रहे हैं, चंद्रयान-2 पर उन्होने कुछ ट्वीट्स किये थे, जिसमें कुछ पत्रकारों के तस्वीर भी थे,
जिसमें वो कह रहे थे कि पत्रकार और पत्रकारिता इसे किस तरह से परोस रहे हैं, इन्हीं तस्वीरों में आजतक की एंकर और डिप्टी एडिटर चित्रा त्रिपाठी की भी एक तस्वीर थी, पीछे उनका प्रोग्राम का नाम लिखा था, चांद मोदी की मुट्ठी में।

फेक तस्वीर 
बताया जा रहा है कि अभिसार शर्मा ने जो तस्वीर पोस्ट की थी, वो फेक थी, उन्होने सोशल मीडिया से उठाकर ये तस्वीर पोस्ट कर दी, असलियत में उस तस्वीर पर लिखा था कि
अब चांद भारत की मुट्ठी में, किसी ने शरारत करते हुए भारत की जगह मोदी कर दिया था। हालांकि जब अभिसार को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होने तुरंत इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

चित्रा का करारा जबाव
तस्वीर वायरल होने के बाद चित्रा त्रिपाठी ने जबाव देते हुए लिखा, कि मोदी विरोध में इतने गिर जाएंगे अभिसार शर्मा इसकी उम्मीद नहीं थी,

वैसे धान से गेहूं निकालने वाला इंसान गर्त की पत्रकारिता ही कर सकता है, गधों की तरह बोलने से पहले फैक्ट चेक करते की, जो तस्वीर आप वायरल कर रहे हैं, उसकी हकीकत क्या है, बीमार हैं आप, अपना इलाज कराइये।