बदनाम गली से हुई थी लव स्टोरी, सिरफिरे आशिक ने इस वजह से प्रेमिका की ले ली जान

आरोपी शख्स की पहचान मोहम्मद अय्यूब उर्फ विक्की (32 साल) के रुप में हुई है, दिल्ली पुलिस टीम ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और चापर बरामद कर लिया है।

दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड में शुरु हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ, महिला के प्यार में पागल शादीशुदा युवक ने जब उससे धंधा छोड़कर शादी करने का प्रस्ताव रखा, तो महिला ने इंकार कर दिया, इसके बाद सिरफिरे आशिक ने ना सिर्फ महिला की जान ले ली, बल्कि उसके शव के भी 5 टुकड़े कर दिया, मृतका की शिनाख्त जीबी रोड निवासी लता उर्फ सलमा के रुप में हुई है, आरोपी परिवार के साथ दिल्ली छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्पेशल सेल ने धर दबोचा।

स्कूटी और चापर बरामद 
आरोपी शख्स की पहचान मोहम्मद अय्यूब उर्फ विक्की (32 साल) के रुप में हुई है, दिल्ली पुलिस टीम ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और चापर बरामद कर लिया है,
पुलिस पकड़े गये आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है, स्पेशल सेल की टीम ने बताया कि 21 अगस्त को केएन काटजू मार्ग इलाके में बवाना नहर के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था।

लाश के टुकड़े किये 
लता का गला रेतने के बाद धारदार हथियार से पांच टुकड़े कर दिये गये थे, लाश सड़ी-गली हालत में थी, पुलिस ने शव को पहचान के लिये मोर्चरी में रखवा दिया था,
स्पेशल सेल की टीम को शुक्रवार को सूचना मिली, कि एक महिला की हत्या के बाद युवक परिवार समेत दिल्ली से फरार होने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके से आरोपी को धर दबोचा ।

आरोपी का कबूलनामा 
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साल 2008 में रेशमा नाम की महिला से उसकी शादी हुई है, उसके तीन बच्चे भी हैं, वो पटरी पर कपड़े बेचने का काम करता है,
आरोपी करीब चार साल पहले जीबी रोड गया था, जहां उसकी मुलाकात लता से हुई थी, शादीशुदा होने के बावजूद लता पर उसका दिल आ गया, वो अकसर उसे घूमाने बाहर ले जाता था, अय्यूब लता को धंधा छोड़कर शादी करने के लिये कहता था।

ले ली जान
लेकिन हर बार लता उसे मना कर देती थे, बार-बार समझाने के बाद भी जब लता नहीं मानी, तो अय्यूब ने उसकी हत्या की साजिश रची, उसने 20 अगस्त को स्कूटी और चापर का इंतजाम किया,
फिर लता को मिलने के लिये बुलाया, आरोपी महिला को स्कूटी पर बिठाकर बवाना नहर के पास ले गया, वहीं पर पहले गला रेता, फिर शरीर के 5 टुकड़े कर दिया, शव को बवाना नहर में फेंककर वापस लौट गया।