गुरदासपुर मामला- सामने आया ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज, कमजोर दिल वाले ना देखें

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सड़क पर सामान्य तौर से लोग गुजर रहे थे, लोग अपने-अपने रोजमर्रा के कामों में लगे हुए थे, तभी अचानक धमाका हो गया।

पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार शाम पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोटक से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, करीब तीस लोग गंभीर रुप से घायल है, अब इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, दरअसल हादसा जहां हुआ वहां से 100 मीटर दूरी पर मौजूद एक इमारत में सीसीटीवी कैमरा लगा था, ये फुटेज उसी का है, धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास का इलाका भी पूरी तरह से थर्रा गया।

अचानक धमाका 
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सड़क पर सामान्य तौर से लोग गुजर रहे थे, लोग अपने-अपने रोजमर्रा के कामों में लगे हुए थे, तभी अचानक धमाका हो गया,
जिसके बाद हर तरफ सिर्फ धूल का गुबार दिख रहा था, वहां आस-पास कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।

राहत-बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य में लगी है, कहा जा रहा है कि धमाके के समय फैक्ट्री में 50 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, जिनका अब कोई पता नहीं चल रहा है,
फिलहाल मलबे को हटाकर अभी भी तलाश की जा रही है, धमाके को लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आर्थिक मदद का ऐलान किया है, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी, तो घायलों को 50 हजार रुपये और उनका इलाज अमृतसर मेडिकल कॉलेज में कराने का ऐलान किया गया है, साथ ही मामूली घायल को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।

सांसद सनी देओल ने जताया दुख 
धमाके की खबर सुनने के बाद गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल ने दुख जाहिर किया है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है कि बटाला की पटाखा फैक्ट्री में धमाके की खबर से दुख हुआ,
एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।