पिता चाय की दुकान, तो मां चराती है जानवर, एक आंख खराब लेकिन फिर भी बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चटा दी धूल, वीडियो
सात साल की उम्र में तमिलनाडु के इस गेंदबाज को चिकन पॉक्स हो गया था, जिसकी वजह से उनकी दायीं आंख की रोशनी चली गई।
पिछले महीने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में जब चेपॉक सुपर गिलीज ने लगातार दूसरी बार ये टूर्नामेंट जीता, तो दायें हाथ के तेज गेंदबाज जी पेरियास्वामी का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा, इस गेंदबाज ने फाइनल में 5 विकेट लिये, साथ ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 21 विकेट अपने नाम किये, इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट चुना गया, लेकिन उनके लिये क्रिकेट के इस स्तर तक का सफर आसान नहीं रहा है।एक आंख से नहीं दिखता
सात साल की उम्र में तमिलनाडु के इस गेंदबाज को चिकन पॉक्स हो गया था, जिसकी वजह से उनकी दायीं आंख की रोशनी चली गई, उन्हें स्कूल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा,
स्कूल के दूसरे बच्चे उन्हें काफी परेशान किया करते थे, इसलिये उन्होने सातवीं के बाद ही स्कूल छोड़ दिया।
पिता चाय की दुकान, मां चराती है जानवर
पेरियास्वामी तमिलनाडु के सलेम जिले के चिनप्पाम्पट्टी के रहने वाले हैं, उनके परिवार की माली हालत बेहद खराब है, जिसकी वजह से क्रिकेट खेलना उनके लिये आसान नहीं था,
ऐसे समय में टी नटराजन और चिनप्पाम्पट्टी क्रिकेट क्लब चलाने वाले जय प्रकाश ने उनकी मदद की, पेरियास्वामी के पिता गणेशन छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं, तो मां गंधमणि पालतू जानवरों को चराती है, पेरियास्वामी ने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरु किया था, परिवार की मदद के लिये वो जानवर चराने से लेकर कताई-बुनाई का भी काम कर रहे हैं, एक समय उन्होने क्रिकेट छोड़कर वेल्डर के रुप में भी काम किया था।
मलिंगा जैसा एक्शन
उनके दोस्त और तेज गेंदबाज टी नटराजन ने पेरियास्वामी की काफी मदद की, टीएनपीएल से पहले वो कभी भी फ्लड लाइट में क्रिकेट नहीं खेले थे,
लेकिन मलिंगा जैसे गेंदबाजी एक्शन के सहारे उन्होने विपक्षी बल्लेबाजों को खूब छकाया, वो इस टूर्नामेंट में नटराजन के जूते पहनकर खेले, टीएनपीएल में उनके साथी और टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने पेरियास्वामी को एक्स फैक्टर बताया।
आईपीएल से उम्मीद
पेरियास्वामी साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, विजयकांत और पूर्व सीएम एम करुणानिधि की आवाज की नकल करने में भी माहिर हैं, नटराजन और जयप्रकाश को उम्मीद है कि
इस प्रदर्शन के दम पर पेरियास्वामी को आईपीएल में किसी ना किसी टीम से बुलावा आ सकता है।
🧨🧨 A perfect tribute to the King of Yorkers!— TNPL (@TNPremierLeague) July 30, 2019
Here's Namma Periyaswamy chanelling his inner #Malinga to set the stumps on fire against the Kovai Kings! #NammaPasangaNammaGethu #TNPL2019 pic.twitter.com/9o4j0DBhxu



