परिवहन मंत्री गडकरी का भी कटा चलाना, मोदी सरकार के इस मंत्री को भी देना पड़ा जुर्माना
नितिन गडकरी ने तीन तलाक को अपराध बनाना और संशोधित मोटर वाहन अधिनियम को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने की खबर देशभर से आ रही है, इन सब के बीच केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बताया किमुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक पर ज्यादा गति होने की वजह से उनकी गाड़ी का भी चालान काटा जा चुका है, गडकरी ही नहीं बल्कि मोदी सरकार के एक और मंत्री जनरल वी के सिंह भी अपने चालान कटने का खुलासा कर चुके हैं।
वीके सिंह की कार का चालान
दरअसल वीके सिंह का ड्राइवर गाड़ी लेकर किसी काम से बाहर गया था, जब उनकी कार घर नहीं पहुंची थी, तभी ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार का चालान कटने का मैसेज आया,
जब ड्राइवर घर पहुंचा तो फिर उसने वीके सिंह को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
सरकार के 100 दिन
नितिन गडकरी ने मोदी सरकार के पहले 100 दिनों के दौरान लिये गये प्रमुख निर्णयों के बारे में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटना मोदी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।
बड़ी उपलब्धियां
गडकरी ने तीन तलाक को अपराध बनाना और संशोधित मोटर वाहन अधिनियम को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताया,
उन्होने कहा कि सी लिंक पर ओवर स्पीड की वजह से मैंने भी जुर्माना भरा है, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मंजूर मोटर वाहन संशोधन अधिनियम का उद्देश्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये कठोर दंड का प्रावधान करना और सड़कों पर अनुशासन लाना है।



