जावेद अख्तर से पहले इस एक्टर के लिये धड़कता था शबाना आजमी का दिल
शबाना आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी हैं, उनका जुड़ाव बचपन से ही थिएटर और एक्टिंग से रहा है।
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने शानदार एक्टिंग के लिये जानी जाती हैं, आज शबाना अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं, उन्होने कमर्शियल और आर्ट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से काफी लोकप्रियता हासिल की, उन्होने कई हिट फिल्मों में काम किया,शबाना आजमी का नाम फिल्म इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेज में लिया जाता है, उनके जन्मदिन पर आइये उनसे जुड़ी कुछ खास बाते आपको बताते हैं।
शेखर कपूर से रिलेशनशिप
बहुत कम ही लोगों को पता है कि गीतकार जावेद अख्तर से शादी से पहले शबाना आजमी फिल्ममेकर और एक्टर शेखर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी,
हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया, शेखर से अलग होने के बाद शबाना ने जावेद अख्तर से निकाह कर लिया।
कैफी आजमी की बेटी
शबाना आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी हैं, उनका जुड़ाव बचपन से ही थिएटर और एक्टिंग से रहा है, क्योंकि उनकी मां शौकत आजमी थिएटर आर्टिस्ट थीं,
इसी वजह से बचपन से ही उनके भीतर एक्टिंग को लेकर रुचि पैदा हो गई थी, उन्होने साल 1974 में फिल्म अंकुर से डेब्यू किया था, जिसमें उन्होने नौकरानी का किरदार किया था, ये फिल्म हिट रही और उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
शशि कपूर की फैन
कम ही लोगों को पता है कि एक दौर में शबाना आजमी बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर की बहुत बड़ी फैन थी, या फिर यूं कह सकते हैं कि शशि कपूर पर उनका क्रश था, दोनों ने 1976 में रिलीज हुई फिल्म फकीरा में एक साथ काम भी किया था, शबाना जया बच्चन से बहुत इंस्पायर्ड थी,
उन्होने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने फिल्मों में अपना करियर बनाने का फैसला लिया था। शबाना को शानदार अभिनय के लिये एक, या दो नहीं बल्कि चार बार फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले हैं।



