इन तस्वीरों से इंटरनेट पर कहर ढा रही है हिना खान, देखिये तस्वीरें

हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान और अध्ययन सुमन जल्द ही वेब शो डैमेज्ड के दूसरे सीजन में नजर आएगी, ये वेब शो एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा है,
हिना अपनी हॉटनेस और खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया सनसनी बन चुकी है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, हिना ने रविवार को अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

तस्वीरें वायरल 
हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं, इन तस्वीरों को हिना के हजारों फैंस ने री-पोस्ट करते हुए जमकर तारीफ की है,
हिना के इन तस्वीरों पर अजब-गजब कमेंट आ रहे हैं।

खुद को भाग्यशाली मानती हूं
आखिरी बार टीवी शो कसौटी जिंदगी की में खलनायिका कोमोलिका के रोल में नजर आने वाली हिना अब वेब शो डैमेज्ड में नजर आएगी, एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए हिना ने कहा कि
मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं, जो मुझे ये मौका मिला, इन सालों में मेरे काम की सराहना करने और मेरा समर्थन करने के लिये मैं अपने फैंस और दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।

गेस्ट हाउस की मालकिन
इस वेब सीरीज में हिना गौरी बत्रा के रोल में नजर आएगी, जो एक ऐसे गेस्ट हाउस की मालकिन है, जो अपने भीतर कई राज छुपाये हुए है, वहीं अध्ययन सुमन आकाश बत्रा के किरदार में दिखेंगे,
वह भी गेस्ट हाउस के सह मालिक है, शो का निर्देशन एकांत बवानी ने किया है।