Howdy Modi - अमेरिका में मोदी को परोसी जाएगी नमो थाली, ऐसा होगा जायका

हाउडी मोदी कार्यक्रम कूटनीति, राजनीति और द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से तो तो महत्वपूर्ण माना ही जा रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे पर ह्यूस्टन में होने वाले कार्यक्रम हाउडी मोदी की दुनिया भर में चर्चा है, आज रात साढे आठ बजे शुरु होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है, टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में हाउडी मोदी प्रोग्राम में नरेन्द्र मोदी यूएसए में रहने वाले 50 हजार भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे, ट्रंप के साथ मंच साझा, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में काफी कुछ बताया गया है, आइये आपको बताते हैं कि मोदी की थाली कैसी होने वाली है।

स्वादिष्ट थाली का इंतजाम
अमेरिका में ये मोदी का अब तक का सबसे बड़ा प्रोग्राम है, पूरी दुनिया में मोदी के इस कार्यक्रम की पहली ही चर्चा हो रही है, देश से लेकर विदेशों तक हाउडी मोदी प्रोग्राम की चर्चा है,
कहा जा रहा है  कि पोप के बाद किसी विदेशी नेता के लिये अमेरिका में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ, बहरहाल आपको ये बताते हैं कि पीएम मोदी के लिये किन विशेष व्यंजनों की तैयारियां की गई है, कौन मोदी के लिये खास तौर पर किस तरह की स्वादिष्ट थाली सजाने में जुटा हुआ है।

गुजराती स्वाद और भरपूरा मीठा
अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान मोदी के लिये जो स्पेशल थाली परोसी जाएगी, उसमें ज्यादातर उनकी पसंद का गुजराती भोजन होगा,
एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस थाली में मोदी को मेथी थेपला, खांडवी, समोसा, दाल-चावल, गाजर हलवा, रसमलाई, कचौड़ी, गुलाब जामुन, पुदीने की चटनी और खिचड़ी परोसी जाएगी, इतना ही नहीं इस शाही थाली को तैयार करने में कला और स्वाद को लेकर सावधानी बरती जा रही है।

शेफ का है इम्तिहान
पीएम मोदी के शेफ के तौर पर किरण वर्मा पहचान बना चुकी हैं, किरण  ने शेफ के तौर पर टेक्सास में नाम कमाया है,
पीएम मोदी के इस दौरे पर उनके पसंदीदा व्यंजनों को परोसने के लिये किरण ओवरटाइम कर रही हैं, और ये सुनिश्चित कर रही हैं, कि  मोदी को परोसी जाने वाली थाली में कोई कसर ना रह जाए।

सिसायत के  साथ संस्कृति भी 
हाउडी मोदी कार्यक्रम कूटनीति, राजनीति और द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से तो तो महत्वपूर्ण माना ही जा रहा है,
बल्कि आयजकों ने इस कार्यक्रम को दिलचस्प और मनोरंजक बनाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश भी किया है, 400 कलाकार एक विशेष प्रस्तुति में भारत-अमेरिका की कहानी मनोरंजक ढंग से बयान करेंगे, इसके अलावा कुछ और परफॉरमेंस भी संभावित है।