वर्जिनिटी को लेकर एक्ट्रेस से पूछा गया ऐसा सवाल, बेबाक जबाव से हो गई बोलती बंद
इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा, इस दौरान फैंस ने एक्ट्रेस से कई तरह के सवाल पूछे।
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो अकसर अपने फैंस के लिये कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं, ताकि फैंस से उनका रिश्ता जुड़ा रहे,वो समय-समय पर तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं, तो कभी फैंस से बातचीत करते हैं, ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी किया, उन्होने फैंस के लिये कुछ भी पूछो सेशन रखा।
अजब-गजब सवाल
इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा, इस दौरान फैंस ने एक्ट्रेस से कई तरह के सवाल पूछे, जिसमें उनकी अगली फिल्म, पसंद नापसंद से लेकर दूसरे भी कई सवाल थे,
लेकिन इस बीच एक्ट्रेस से एक सवाल ऐसा भी पूछा गया, जिसे सुनकर वो नाराज हो गई, फिर सवाल पूछने वाले को ऐसा जबाव दिया, कि उसकी बोलती बंद हो गई।
क्या था सवाल
दरअसल आस्क मी एनीथिंग में एक यूजर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से पूछा कि आपने वर्जिनिटी कब खोई थी, पर्सनल सवाल सुनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भड़क उठी,
उन्होने जबाव देते हुए लिखा, कि इस सवाल पर तुम्हारी मां क्या कहेंगी, जबाव सुनकर सवाल पूछने वाले की भी बोलती बंद हो गई।
अगली फिल्म
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना की अगली फिल्म पागलपंती है, जिसका निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं, वहीं फिल्म में इलियाना के साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर,
अरशद और पुलकित सम्राट भी दिखेंगे, फिल्म 8 नबंवर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
टाइगर से भी पूछा था
ये पहली बार नहीं है, जब किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी ने सेलेब्स से इस तरह के सवाल पूछे हो, इससे पहले टाइगर श्रॉफ से भी ऐसा ही सवाल पूछा गया था,
एक यूजर ने पूछा था कि क्या वो वर्जिन है, इस पर टाइगर ने लिखा था कि अबे बेशर्म, मेरे मम्मी-पापा भी मुझे फॉलो करते हैं, तो एक यूजर ने उनसे दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में होने और डेट करने को लेकर सवाल पूछा था, इस पर टाइगर ने लिखा था कि दिशा को डेट करने की मेरी औकात नहीं है।




