इमरान खान ने बेचारगी का रोना रोया, कहा हार्ट अटैक हो जाता

इमरान खान ने कहा कि पाक के सामने इतनी गंभीर चुनौतियां है कि मैं परेशान रहता हूं, ये तो क्रिकेट खेलने के दौरान सीखे गये मुश्किल और कड़ी मेहनत के तौर तरीकों की वजह से मैं ठीक-ठाक हूं।

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री होना कोई आसान बात नहीं है, जी हां, ये बात खुद पीएम इमरान खान ने कही है, इमरान का मानना है कि वो इतने तनाव से गुजर रहे हैं, कि उनकी जगह कोई और होता, तो बेशक हार्ट अटैक हो जाता, उनकी बातों से इतना तो साफ हो गया है, कि वो जो चाहते हैं, कर नहीं पा रहे हैं, पाकिस्तानी पीएम ने काउंसिल ऑफ फॉरेन रिलेशंस अफेयर्स के कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही।

इन परेशानियों से जूझ रहे इमरान
पाक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कहा, कि मैं क्या करुं एक तरफ अफगानिस्तान की समस्या चल रही है,
ईरान की समस्या चल रही है, चीन भी चिढा हुआ है, अब देखिये भारत के साथ भी दिक्कतें शुरु हो गई है, ऐसे में अगर आप मेरी जगह होते ना, तो आपको हार्ट अटैक आ जाता।

कई गंभीर चुनौतियां
इमरान खान ने आगे बोलते हुए कहा कि पाक के सामने इतनी गंभीर चुनौतियां है कि मैं परेशान रहता हूं, ये तो क्रिकेट खेलने के दौरान सीखे गये मुश्किल और कड़ी मेहनत के तौर तरीकों की वजह से मैं ठीक-ठाक हूं,
खेल के दौरान मिली सीख से ही संभव हो सका है, कि मैं इन चुनौतियों का सामना कर रहा हूं।

मेरे पास चीन की तरह पावर नहीं
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके इमरान ने अपनी बेचारगी का रोना रोया, उन्होने कहा कि कुछ मामलों से निपटने के लिये उनके पास वो पावर नहीं है,
जो चीन के शासकों के पास होती है, चीन हमारे लिये प्रगति की मिसाल है, उसने अपने करोड़ों नागरिकों को गरीबी से बाहर निकाला है, इमरान ने कहा कि अगर मेरे पास भी उनके जैसे आदेश जारी करने की शक्ति हो, तो मैं भी अपने देश से गरीबी और भ्रष्टाचार खत्म कर दूं।

मध्यस्थता करे अंतरराष्ट्रीय समुदाय
इमरान खान ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर पर मध्यस्थता करने की गुहार लगाई है, उन्होने अपने परमाणु संपन्न दो देशों के बीच टकराव का पुराना राग अलापा,
पीएम ने कहा कि भारत और पाक दोनों परमाणु संपन्न देश हैं, दोनों के बीत टकराव से पूरे दक्षिण एशिया पर असर होगा।