परमाणु हमले और युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले इमरान खान के बदल गये सुर, वजह है बेहद खास
पाक के सुर बदलने के पीछे कुछ कारण है, ऑर्थिक रुप से कंगाल हो चुका पाक को विदेशों से कर्ज नहीं मिल रहा है, कोई भी देश उसकी मदद करने को तैयार नहीं है।
ऑर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ था, वहां के नेता मंत्री भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे, बात-बात में परमाणु हमले की गीदड़भभकी दे रहे थे, लेकिन अब लगता है कि पाक की हेकड़ी निकल गई है, क्योंकि इमरान के बोल बदल गये हैं, अब पाकिस्तानी पीएम कह रहे हैं, कि वो भारत पर परमाणु बम से हमला पहले कभी नहीं करेंगे, इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि युद्ध किसी भी चीज का समाधान नहीं है।नहीं मिल रही भीख
दरअसल पाक के सुर बदलने के पीछे कुछ कारण है, ऑर्थिक रुप से कंगाल हो चुका पाक को विदेशों से कर्ज नहीं मिल रहा है, कोई भी देश उसकी मदद करने को तैयार नहीं है,
ऐसे में पाक में गृह युद्ध का खतरा मंडराने लगा है, परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाले पाक को इस बात का डर सताने लगका है कि अगर ऐसे ही चलता रहा, तो दुनिया में वो अलग-थलग पड़ जाएगा, इससे उसकी अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो जाएगी।
कंगाल हो जाएगा
इतना ही नहीं एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ब्लैक सूची में कर दिया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि पाक को अगर आईएमएफ से कर्ज नहीं मिलता है, तो वो कंगाल हो जाएगा,
लिहाजा पाकिस्तान में आम जनता बगावत भी कर सकती है, जिसकी वजह से इमरान खान भी डरे हुए हैं, लिहाजा अब वो अमन शांति की बात कर रहे हैं।
युद्ध नहीं करेंगे
पाक पीएम इमरान खान ने सोमवार को कहा कि उनका देश कभी भी भारत के साथ युद्ध नहीं करेगा, इमरान ने ये बात सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा,
कि हम कभी भी युद्ध शुरु नहीं करेंगे, भारत और पाक दोनों परमाणु शक्तियां है, अगर तनाव बढा, तो दुनिया खतरे का सामना करेगी, युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, हम पड़ोसी देश से कहना चाहते हैं कि युद्ध में विजेता को भी कुछ ना कुछ खोना पड़ता है।


