इमरान खान का पकड़ा गया झूठ, पाकिस्तानी ही उड़ा रहे अपने पीएम की खिल्ली
इमरान खान के इसी ट्वीट पर पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट कर लिखा, क्या संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में 47 देश नहीं हैं।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से ही पाक ने दुनिया के लगभग हर दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन उसे कुछ भी हासिल नही हुआ,हमेशा की तरह चीन के अलावा दूसरे किसी भी देश ने उसकी खास मदद नहीं की। खुद पाकिस्तानी गृह मंत्री ने भी कबूल किया, कि इस मुद्दे पर दुनिया उनके नहीं बल्कि भारत के साथ हैं, इन सबके बीच इमरान खान लोगों के लिये हंसी के पात्र बन गये हैं।
इमरान ने की गलती
पीएम इमरान खान ने कश्मीर मसले पर कथित समर्थन के लिये संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 58 देशों का आभार जताया है, जिन्होने पाक का समर्थन किया,
पाकिस्तानी पत्रकार ने दिखाया आईना
इमरान खान के इसी ट्वीट पर पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट कर लिखा, क्या संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में 47 देश नहीं हैं,
हालांकि पीएम इमरान खान 58 देशों को धन्यवाद देना चाहते हैं, मुझे लगता है कि वो जिन्न भी गिन रहे हैं।
लोगों ने उड़ाई खिल्ली
पीएम के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, क्या इन 58 देशों में ब्लूचिस्तान, सिंधुदेश और पस्तुनिस्तान शामिल है, वर्तमान यूएनएचआरसी में 47 देश शामिल है,
तो एक और यूजर ने लिखा, कि झूठ भी बोलो, तो सोच कर बोलो, वहीं गौरव नामक यूजर ने लिखा, कि पाकिस्तान 11 बार चीन को शुक्रिया अदा कर रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इस पर चुटकी ली है, रवीश कुमार ने लिखा, ये तो पाक ही बता सकता है कि 47 सदस्यों वाली सभा में 60 देश कैसे हो सकते हैं।



