टी-20 विश्वकप से पहले टीम इंडिया में हो सकती है इन 5 खिलाड़ियों की एंट्री
केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेला है, उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाये हैं, लेकिन आईपीएल में उन्होने अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाया दिया है।
अगले साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्वकप खेला जाना है, इसके लिये टीम इंडिया ने अभी से ही तैयारियां शुरु कर दी है, टीम प्रबंधन की नजर कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी है,दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इसकी एक झलक देखने को मिली, हम आपको यहां उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें टी-20 विश्वकप में टीम में मौका मिल सकता है।
ईशान किशन
टी-20 टीम में अंडर-19 के पूर्व कप्तान इशान किशन के आने की संभावना दिख रही है, क्योंकि पंत लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, हालांकि उन्हें अभी मौके दिये जा रहे हैं,
लेकिन इसके बावजूद वो अपनी गलतियों में सुधार नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में उनका स्थान किशन ले सकते हैं, मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी कह चुके हैं, कि पंत के बैकअप के तौर पर इशान किशन और संजू सैमसन है, इशान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेलते हैं, वो खासतौर से स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिये जाने जाते हैं।
संजू सैमसन
केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेला है, उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाये हैं, लेकिन आईपीएल में उन्होने अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाया दिया है,
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होने कई यादगार और मैच जीताऊ पारियां खेली है, हाल ही में उन्होने इंडिया ए के लिये खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 48 गेंदों में 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली, हालांकि टीम इंडिया में उन्हें जगह बनाने में मुश्किल होगी, क्योंकि वो शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, और इस समय टॉप तीन पर रोहित, शिखर और विराट हैं।
शुभमन गिल
पिछले कुछ महीनों से सबकी नजरें युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर है, वो दो वनडे खेल चुके हैं, शुभमन जितनी अच्छी पारी की शुरुआत कर सकते हैं,
उतनी ही अच्छी मध्य क्रम में भी पारी संभाल सकते हैं, वो आईपीएल में केकेआर की ओर से 27 मैच खेल चुके हैं, इस दौरान 132 के स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतक भी लगाये हैं।
श्रेयस गोपाल
टीम इंडिया में जगह पाने वालों की सूची में एक नाम कर्नाटक के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल का भी हो सकता है, आईपीएल के इस सीजन में गोपाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिये 14 मैचों में 20 विकेट हासिल किये थे,
वो बल्ले से और फील्डिंग में भी टीम में काफी मदद कर सकते हैं, टीम इंडिया में इस समय ऐसे खिलाड़ियों की ही जरुरत है, जो खेल के हर विभाग में अपना कांट्रिब्यूशन दे।
दिनेश कार्तिक
शायद ये नाम देखकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन युवा टीम में अनुभव का होना भी जरुरी है, भले कार्तिक इस समय टीम से बाहर चल रहे हों,
लेकिन वो विश्वकप में टीम का हिस्सा हो सकते हैं, दरअसल पिछले डेढ साल में कार्तिक ने टी-20 में खुद को एक शानदार फिनिशर के रुप में स्थापित किया है, उन्होने ऑस्ट्रेलिया में लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 और नाबाद 22 रन बनाये थे, हालांकि कार्तिक का मानना है कि आईपीएल समेत घरेलू सीजन में दमदार प्रदर्शन उनकी वापसी करवा सकता है।





