कभी इस एक्ट्रेस के लिये धड़कता था स्टार क्रिकेटर जहीर खान का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई प्रेम कहानी

2011 आईसीसी विश्वकप के दौरान दावा किया जा रहा था कि जहीर और ईशा शादी करेंगे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने करीब दो साल पहले 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सगारिका घाटगे से शादी रचा ली, अब दोनों खुशहाल जिंदगी बीता रहे हैं, लेकिन एक समय जहीर का दिल किसी और एक्ट्रेस के लिये धड़कता था, जी हां, इस एक्ट्रेस और डांसर का नाम ईशा शेरवानी है, आज ईशा का जन्मदिन है, आइये आपको बताते हैं कि आखिर 8 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद जहीर-ईशा की लव स्टोरी अधूरी क्यों रह गई।

अधूरी लव स्टोरी 
सुभाष घई की खोज ईशा शेरवानी और जहीर खान का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है, दोनों अकसर हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आते थे, लेकिन फिर ना जाने दोनों के रिश्ते में क्या हुआ,
कि 8 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और ये रिश्ता निकाह की दहलीज पार नहीं कर पाया।

2005 में मुलाकात
रिपोर्ट के अनुसार जहीर और ईशा की मुलाकात साल 2005 में हुई थी, तब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट रही थी, विदाई समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,
जिसमें बतौर डांसर ईशा ने भी परफॉर्म किया था, यहीं पर पहली बार दोनों की मुलाकात हुई।

चीयर करने स्टेडियम पहुंची 
मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई, जिसके बाद ईशा अकसर स्टेडियम में जहीर खान के लिये चीयर करती दिखी, जिससे अंदाजा लगाया जाने लगा, कि दोनों के बीच लव स्टोरी शुरु हो चुकी है,
ईशा और जहीर करीब 8 साल रिलेशनशिप में रहे, दावा किया जाने लगा कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

अलग होने का फैसला 
2011 आईसीसी विश्वकप के दौरान दावा किया जा रहा था कि जहीर और ईशा शादी करेंगे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया, 8 साल चले अफेयर का इस तरह खत्म होने से ईशा बेहद दुखी थी,
एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि आज भी वो जहीर खान को अपना अच्छा दोस्त मानती है।