अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस में मची खलबली, दिग्गज नेता ने नाराज होकर सौंपा इस्तीफा
कृपाशंकर सिंह अब किसी पार्टी में शामिल होंगे, इस बारे में उन्होने कुछ नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वो शिवसेना या फिर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
महाराष्ट्र में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस में खलबली मची हुई है, एक के बाद एक नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं,बीते दिन पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिंला मातोंडकर ने पार्टी से इस्तीफा दिया, तो अब एक और बड़े नेता ने ऑर्टिकल 370 पर पार्टी के रुख से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है, आपको बता दें कि इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह की गिनती मुंबई कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती है।
उत्तर भारतीयों के बड़े नेता
मालूम हो कि कृपाशंकर सिंह को मुंबई कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता है, खासकर यूपी-बिहार के प्रवासी लोगों के बीच उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है,
लिहाजा चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है, कांग्रेस ने उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो अपने रुख पर अड़े रहे।
आगे की राजनीति
कृपाशंकर सिंह अब किसी पार्टी में शामिल होंगे, इस बारे में उन्होने कुछ नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वो शिवसेना या फिर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस और एनसीपी के कई बड़े नेताओें ने बीजेपी या शिवसेना का दामन थामा है।
ऑर्टिकल 370 के पक्ष में
अपने इस्तीफे के बाद कृपाशंकर सिंह ने कहा कि वो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के पक्ष में हैं, वो इस फैसले पर पार्टी के रुख से सहमत नहीं हैं,
पार्टी को बिल्कुल भी इसका विरोध नहीं करना चाहिये था, उन्होने पार्टी के फोरम में अपनी बात रखी, जब बात नहीं सुनी गई, तो उन्होने इस्तीफा दे दिया है, आपको बता दें कि कृपाशंकर सिंह कांग्रेस-एनसीपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।



