चंद्रयान-2 पर कुमार विश्वास ने लिखी कविता, सोशल मीडिया पर धूम

कवि कुमार विश्वास भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उन्होने ट्विटर पर एक कविता भी पोस्ट की है।

चंद्रयान-2 पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई है, संपर्क उस समय टूटा जब शनिवार तड़के सुबह लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह की ओर बढ रहा था, इसरो चेयरमैन के सिवन के मुताबिक संपर्क उस समय टूटा जब विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से 2.1 किमी दूर रह गया था,
अभी आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है, पीएम मोदी के साथ-साथ पूरे देश ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढाया है।

पीएम मोदी ने बढाया था हौसला
चंद्रयान-2 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था चंद्रयान-2 से संपर्क टूटा है, लेकिन हौसला नहीं, चांद को छूने का जज्बा मजबूत हुआ है,
मोदी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो इसरो चीफ सिवन को सांत्वना देते दिख रहे हैं।

कुमार की कविता
इसी मुद्दे पर चर्चित कवि कुमार विश्वास भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उन्होने ट्विटर पर एक कविता भी पोस्ट की है, उन्होने लिखा है आप के अनथक श्रम और प्रतिभा पर पूरे देश को बहुत गर्व है,
प्रयास जारी रखें, कुमार ने एक कविता पोस्ट करते हुए लिखा, हमने बढकर खोल दिया इस अंतरिक्ष के दुर्ग द्वार, हे चंद्रदेव लो भारत की मेधा का पहला नमस्कार, जिनके चेहरे में दिखते हैं रामेश्वरम के अब्दुल कलाम, इसरो के सभी साधकों को भारत के जन-जन का सलाम।

यात्रा जारी रहेगी 
इसरो की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जीवन में उतार-चढाव आते रहते हैं, लेकिन ये यात्रा जारी रहेगी, पीएम ने कहा कि जब मिशन बड़ा होता है,
तो निराशा से पार पाने की हिम्मत होनी चाहिये, मेरी तरफ से आप सभी को बहुत बधाई है, आपने देश की मानव जाति की बड़ी सेवा की है।