इमरान खान पर कुमार विश्वास ने दिखाई शब्दों की जादूगरी, तिलमिला जाएंगे पाकिस्तानी पीएम

कुमार विश्वास ने ये बात इमरान के इस बयान के जबाव में लिखी, जिसमें पाक पीएम ने कहा था कि जब तक कश्मीर में कर्फ्यू लगा हुआ है, तब तक भारत से बातचीत का सवाल ही नहीं है।

रॉकस्टार कवि कुमार विश्वास ने एक बार फिर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है कि अपना कटोरा (कासा) दोबारा उठाओ और वर्ल्ड भीख मांगो टूर के लिये निकल जाओ, कुमार विश्वास का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आइये विस्तार से आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

क्या है मामला 
दरअसल कुमार विश्वास ने ये बात इमरान के इस बयान के जबाव में लिखी, जिसमें पाक पीएम ने कहा था कि जब तक कश्मीर में कर्फ्यू लगा हुआ है, तब तक भारत से बातचीत का सवाल ही नहीं है,
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले ऑर्टिकल 370 को हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, उसने इस मुद्दे पर पूरी दुनिया से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

युद्ध की धमकी 
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले तक इमरान खान समेत उनके कई मंत्रियों ने भारत को युद्ध की गीदड़भभकी भी दी थी, सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है,
भारतीय सेना भी पाकिस्तानी फौजियों को मुंहतोड़ जबाव दे रही है, उनकी गोली का जबाव गोला से दिया जा रहा है, पाक पूरी तरह से बेबस दिख रहा है।

पूरी दुनिया से मदद
कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी दुनिया से मदद की गुहार करता रहा, लेकिन ज्यादातर देशों ने इसे भारते का आंतरिक मामला बताते हुए इस पर हस्तक्षेप करने से मना कर दिया,
जिसके बाद से पाकिस्तानी पीएम इमरान खान उलूल-जलूल बयान दे रहे हैं।