यूपी - जुए में जीत गये दोस्त की पत्नी, फिर महिला के कपड़े फाड़े और...
आखिरकार युवक जुए में पत्नी को भी हार गया, पत्नी को हारने के बाद उसने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया, जिसके बाद चारों युवकों ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगे।
जुए की लत में डूबा एक युवक एक दिन अपनी पत्नी को ही खेल में हार गया, दोस्त की पत्नी जीतने के बाद 4 लोगों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने की कोशिश की, इस दौरान उन वहशियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिया, लेकिन किसी तरह महिला वहां से भागी, अब महिला उन सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है, ये हैरान कर देने वाला मामला यूपी के कानपुर का है।शराब के बाद जुआ
रिपोर्ट के अनुसार 16 सितंबर 2019 की रात युवक अपने चार दोस्तों के साथ अपने घर पहुंचा, घर लौटने के बाद इन सभी ने पहले भरपूर शराब पी, इसके बाद जुए का खेल शुरु हुआ,
महिला का पति जेब में रखा पूरा पैसा हार गया, जब उसके पास कुछ भी जुए के दांव पर लगाने का नहीं बचा, तो उसने पत्नी को ही दांव पर लगा दिया।
पत्नी को भी हार गया
आखिरकार युवक जुए में पत्नी को भी हार गया, पत्नी को हारने के बाद उसने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया, जिसके बाद चारों युवकों ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगे,
चारों ने मिलकर उसके कपड़े फाड़ दिये, लेकिन किसी तरह महिला इन दरिंदों के चंगुल से बचकर रसोईघर में घुस गई, और वहां उसने खुद को भीतर से बंद कर लिया।
पुलिस को कॉल किया
एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार रसोईघर से ही महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, जब मौके पर पुलिस पहुंची, तो सभी आरोपियों को पकड़कर थाने लाई,
हैरानी की बात ये है कि महिला के कपड़े फटे हुए थे, लेकिन फिर भी पुलिस ने पति और उसके दोस्तों को ये कहकर छोड़ दिया, कि ये आपसी विवाद है।
पैसे लेकर छोड़ दिये
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर बलात्कार की कोशिश करने वाले आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया, पुलिस ने महिला के आरोप के बाद मामला तो दर्ज कर लिया है,
लेकिन इसे पति-पत्नी के बीच झगड़ा बताकर मामला रफा-दफा करने में जुटी हुई है, महिला का कहना है कि उसका पति अकसर शराब पीता है, वो शराब पीने के बाद जुआ खेलता है, उसकी लत अब उसके लिये मुसीबत बन गई है।



