पत्नी फोन पर रहती थी बिजी, पति ने मारकर शव के किये टुकड़े, पुलिस भी रह गई दंग

आशु ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, और शव के एक दर्जन टुकड़े करने के बाद घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शनिवार रात एक शकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली, आशु नाम के इस शख्स को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, आशु ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सीमा का फोन हर समय व्यस्त मिलता था, उसे शक था कि वो उसके पीठ पीछे किसी गैर मर्द से बात करती है, उसने कॉल डिटेल जांचने की कोशिश की, तो फोन लॉक होने की वजह से ऐसा नहीं कर सका, दोनों के बीच इस बात को लेकर अकसर मारपीट होती थी, पुलिस के मुताबिक आशु ने अपनी पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाये हैं।

सास को भी फोन कर दी जानकारी 
सीमा के भाई संतोष ने बताया कि आशु ने रात करीब 10.30 बजे फोन कर सीमा की हत्या किये जाने की बात बताई और फोन बंद कर लिया, आशु की बात सुनकर उसकी सास चमेली देवी सन्न रह गई,
लेकिन उन्हें लगा कि दामाद उनके साथ मजाक कर रहा है, तो उन्होने घर के दूसरे सदस्यों को कुछ नहीं बताया, सुबह बेटी के पड़ोस में रहने वाले एक आदमी ने परिजनों को पूरी बात बताई।

दहेज हत्या का मामला
मृतका के परिजनों ने आशु पर दहेज के लिये हत्या का आरोप लगाया है, परिजनों का कहना है कि आशु उनकी बेटी को दहेज के लिये प्रताड़ित करता था,
वो अकसर मायके से उसे नकदी और सामान लाने के लिये कहता था, मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था, दूसरी ओर पड़ोसियों ने बताया कि उन लोगों ने सीमा को घर आते हुए देखा था लेकिन हत्या किये जाने के समय कोई चीख नहीं सुनी थी।

अवैध संबंध का शक
बताया जा रहा है कि आशु ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, और शव के एक दर्जन टुकड़े करने के बाद घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया,
रविवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर हत्या की बात कबूल ली, पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के गैर मर्दों से संबंध थे।

यूपी का रहने वाला
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और सेप्टिक टैंक से शव के टुकड़े बरामद कर लिये हैं, पुलिस  के अनुसार संगम विहार निवासी सीमा (30 साल) की शादी मूलतः हरदोई (यूपी) निवासी आशु (35 साल) से हुई थी,
दोनों की तीन बेटियां है, आशु मायापुरी में हार्डवेयर इंजीनियर का काम करता है।