कपिल शर्मा शो में वापस लौट रहे हैं डॉक्टर मशहूर गुलाटी, ट्वीट से मिला हिंट

कपिल शर्मा और सुनील का झगड़ा महीनों तक सुर्खियों में रहा, करोड़ों फैंस के अलावा खुद शो के जज रहे सिद्धू ने सुनील को मनाने की कोशिश की थी।

स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा भले अपने शो के माध्यम से लोगों को हंसाने में कामयाब हो रहे हों, लेकिन उनके शो के गोल्डन डेज वही थे, जब कपिल कप्पू के किरदार में तो सुनील ग्रोवर कभी मशहूर गुलाटी तो कभी रिंकू भाभी बनकर लोगों के सामने आया करते  थे, सुनील और कपिल का ये डेडली कॉम्बिनेशन कुछ ऐसा था कि हर मायूस चेहरे पर मुस्कान आ जाया करती थी, अब सुनील ग्रोवर ने ऐसा  ट्वीट किया है, जिसे उनके कपिल शर्मा शो में वापसी का इशारा माना जा रहा है।

दोनों में झगड़ा 
कपिल शर्मा और सुनील का झगड़ा महीनों तक सुर्खियों में रहा, करोड़ों फैंस के अलावा खुद शो के जज रहे सिद्धू ने सुनील को मनाने की कोशिश की, लेकिन सुनील ग्रोवर ने जब शो छोड़ा,
तो फिर कभी लौट कर नहीं आये, अब उन्होने ऐसा ट्वीट किया है, जिसे पढकर ये लग सकता है कि सुनील ग्रोवर शायद शो में वापस आने का मन बना रहे हैं, ग्रोवर ने ये ट्वीट शनिवार को किया है, लेकिन अभी तक चर्चा में बना हुआ है।

क्या लिखा है
ट्विटर पर सुनील ग्रोवर ने लिखा है, सब कुछ मिल जाता है, कुछ भी हमेशा के लिये नहीं रहता, इसलिये हमेशा दूसरों के आभारी रहो, यही मूल मंत्र है, और हां, खूब हंसो, बाकी मेरे हसबैंड मुझको....
सुनील के इस ट्वीट पर तमाम फैंस ने कमेंट किया है, एक यूजर ने लिखा, कि मुझे लगता है कि ये इशारा है, कि वो वापस आ रहे हैं, तो एक और यूजर ने लिखा, सुनील ग्रोवर सर आपके एक्ट्स को बहुत मिस करते हैं, ऐसे कौन करता है भाई, कैसा लगा मेरा मजाक।

क्या हुआ था
मालूम हो कि फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच झगड़ा हो गया था, जिससे सुनील इतने आहत हुए थे, कि उन्होने कपिल का शो छोड़ दिया था,

तब कहा गया था कि कपिल फ्लाइट में नशे में थे, उन्होने सुनील की ओर जूता फेंका था, मशहूर गुलाटी के शो छोड़ने के बाद ना सिर्फ शो की टीआरपी नीचे आई, बल्कि शो भी बंद हो गया था, कपिल डिप्रेशन में चले गये थे, फिर कपिल ने नई टीम बनाकर वापसी की, हालांकि टीआरपी अब भी पहले जैसी नहीं है।