ऐश्वर्या के आरोपों पर लालू की बेटी मीसा भारती ने तोड़ी चुप्पी, पूछे ऐसे सवाल, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने आरोपों का जवाब देते हुए कुछ सवाल भी पूछे हैं, उन्होने कहा कि अगर किसी लड़की को परेशान किया जाता, तो क्या वो लड़की अपने ससुराल में रहती, या अपने घर चली जाती।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का झगड़ा खुलकर सामने आ चुका है, लालू-राबड़ी आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है, इन सब के बीच ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं, अब इन आरोपों का जवाब लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने दिया है।मीसा ने पूछे सवाल
राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने आरोपों का जवाब देते हुए कुछ सवाल भी पूछे हैं, उन्होने कहा कि अगर किसी लड़की को परेशान किया जाता, तो क्या वो लड़की अपने ससुराल में रहती,
या अपने घर चली जाती, मुझे ऐसा लगता है कि ये तमाम चीजें जानबूझकर सिर्फ केस को मजबूत करने के लिये किया जा रहा है, मेरी मां तो खुद एक कमरे में रहती है, वो क्या किसी को प्रताड़ित करेंगी, हमारी मां ने तो आज तक किसी को डांटा तक नहीं।
भावुक हुई मीसा
अपनी बात रखते हुए लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती भावुक हो गई, उन्होने कहा, कि आज सिर्फ मेरी मां घर पर हैं, अगर उन्हें कुछ हो जाता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा,
हमारे घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ऐश्वर्या तो मेरी छोटी बहन की तरह थी, हम एक साथ फिल्म देखने और बाकी चीजों के लिये जाते थे।
केस को मजबूत करने की कोशिश
मीसा भारती ने कहा कि कोर्ट में तलाक के केस में उनका पक्ष कमजोर पड़ रहा है, इसी वजह से केस को मजबूत करने के लिये ऐसा किया जा रहा है,
अंतिम बार मेरी ऐश्वर्या से बातचीत 23 मई को चुनाव नतीजों के बाद हुई थी, तब से ना तो उनसे मुलाकात हुई है और ना ही कोई बात हुई है, सिर्फ पटना में एक कार्यक्रम को छोड़कर।
आरोपों को किया खारिज
लालू की बड़ी बेटी ने ऐश्वर्या के सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत ये आरोप लगाये जा रहे हैं, ये आरोप मेरी मां, मुझ पर,
तेजस्वी या तेज प्रताप पर नहीं है, बल्कि सिर्फ राजनीतिक साजिश के तहत परिवार को बांटने के लिये ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं।



