इस फिल्म से मिला मोटा जुर्माना लगाने का आइडिया? वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रही धूम

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के सवाल पर कोई अधिकारी कहता है, पेट्रोलिंग करेंगे, तो कोई कहता है कि विज्ञापन से जनता को जागरुक करेंगे।

मोदी सरकार की ओर से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर कई गुना ज्यादा जुर्माना लगाये जाने पर दक्षिण भारत की फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,
भारत अने नेनू नामक इस फिल्म में सीएम का किरदार करने वाले एक्टर महेश बाबू शहर में ट्रैफिक समस्या को सुलझाने के लिये कई गुणा ज्यादा जुर्माना लगाते हैं, शुरुआत में जनता नाराज होती है, लेकिन फिर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होने पर नाराजगी दूर हो जाती है, इस सीन में ये भी दिखाया गया है कि नियम तोड़ने पर बाइक सवार पर जब मोटा जुर्माना लगता है, तो वो कहता है, इतनी तो मेरी सैलरी भी नहीं है।

महेश बाबू की फिल्म
2018 में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की तेलगू फिल्म भारत अने नेनू रिलीज हुई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, इस साल फिल्म का हिंदी वर्जन भी डेसिंग सीएम भारत नाम से रिलीज हुआ है, फिल्म में महेश बाबू एक ऐसे युवा के रोल में हैं,
जो विदेश से पढकर आने के बाद राजनीति में उतरता है, शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से वो इतने परेशान हो जाते हैं, कि इसे सुधारने के लिये कठोर कदम उठाते हैं, सीएम के किरदार में वो अधिकारियों से पूछते हैं, कि ट्रैफिक इतनी बदहाल क्यों है, तो इस पर अधिकारी कहते हैं सर जनसंख्या बहुत ज्यादा है।

जुर्माना बढा दो
व्यवस्था दुरुस्त करने के सवाल पर कोई अधिकारी कहता है, पेट्रोलिंग करेंगे, तो कोई कहता है कि विज्ञापन से जनता को जागरुक करेंगे, इस पर महेश बाबू पूछते हैं कि आप लोग जुर्माना कैसे लगाते हैं,
तो पुलिस अधिकारी बताते हैं कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 500 जुर्माना लेते हैं, तो इस महेश कहते हैं कि इसे 5000 कर दो, सिग्नल तोड़ने पर एक से बढाकर 20 हजार कर दो, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कतरने पर 1 नहीं 25 हजार लो, रैश ड्राइविंग का जुर्माना 1 हजार नहीं 30 हजार कर दो।

डर और जिम्मेदारी का एहसास
जब पुलिस अफसर हैरान होकर कहते हैं, सर आम आदमी को घबरा जाएगा, इस पर फिल्मी सीएम कहते हैं, डर को महसूस करने दो, हम सोसाइटी में रहते हैं,
आज के बाद से सभी को डर और जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिये, आपको बता दें कि नितिन गडकरी के परिवहन मंत्रालय की सिफारिश पर मोटर व्हीकल एक्ट में हुए संशोधन से ट्रैफिक जुर्माना कई गुना बढ गया है, जैसे सीट बेल्ट ना लगाने पर 100 की जगह 1000 रुपये जुर्माना हो गया है, रेड लाइट जंप करने पर अब 1000 की जगह 5000 देने होंगे, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 1000 की जगह 10000 देने होंगे।