पेट्रोल -डीजल कारों पर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, ऑटो शेयरों में आया बड़ा उछाल

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार 5 लाख करोड़ रुपये के सड़क कंस्ट्रक्शन कांट्रेक्ट अगले तीन महीने में देने जा रही है, जिनमें से करीब 68 प्रोजेक्ट तय हो चुके हैं।

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल व्हीकल को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होने कहा कि इस पर चर्चा चल रही थी, मंत्रालय को सुझाव मिला था कि पेट्रोल डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिये, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं, कि सरकार का पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है, हम ऐसा कुछ नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन प्रदूषण कम करना हमारी प्राथमिकता है, बीएस-6 वाहनों की वजह से प्रदूषण कम होगा, इन खबरों के बाद ऑटो सेक्टर की कंपनियों में जोरदार तेजी आई है, निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में शामिल सभी 1से 5 फीसदी तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ऑटो सेक्टर के शेयर 25 फीसदी तक लुढके 
निफ्टी पर दिये गये आंकड़ों के मुताबिक इस साल ऑटो सेक्टर में मंदी छायी हुई है, पिछले एक साल के दौरान टाटा मोटर्स का शेयर 56 फीसदी, टीवीएस मोटर का शेयर 39 फीसदी,
महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 45 फीसदी और मारुति के शेयर में करीब 33 फीसदी की गिरावट आई है।

क्या है मामला 
ऑटो सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है, इस बीच पेट्रोल डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की खबरें आई थीं, दरअसल नीति आयोग ने प्रस्ताव दिया था कि
तिपहिया वाहनों को 2023 और 150 सीसी से कम क्षमता वाले दो पहिया वाहनों को 2025 तक सड़कों से हटा कर उनकी जगह इलेक्ट्रिक वाहन लाये जाएं, हालांकि नीति आयोग के इस कदम की ऑटोमोबाइल जगत में काफी आलोचना हुई थी।

प्रदूषण कम करना हमारी प्राथमिकता 
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार 5 लाख करोड़ रुपये के सड़क कंस्ट्रक्शन कांट्रेक्ट अगले तीन महीने में देने जा रही है, जिनमें से करीब 68 प्रोजेक्ट तय हो चुके हैं,
इसका फायदा कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को होगा। साथ ही उन्होने कहा कि प्रदूषण कम करना हमारी प्राथमिकता है, इसलिये ऑटो सेक्टर में बीएस-4 के बाद अब बीएस-6 नियम को लागू  किया जा रहा है।