सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती का धमाकेदार डांस, कुछ ही घंटों में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
तृणमूल कांग्रेस की दोनों सांसदों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है, इस वीडियो को यू-ट्यूब पर महज कुछ ही घंटों में करीब 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा काफी धूम-धाम से मनाई जाती है, पूरे बंगाल में दुर्गापूजा की खास रौनक होती है, इस पर्व के शुरु होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गये हैं, उससे पहले लोकसभा सांसद और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर शानदार डांस किया है, टीएमसी के दोनों सांसदों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल
तृणमूल कांग्रेस की दोनों सांसदों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है, इस वीडियो को यू-ट्यूब पर महज कुछ ही घंटों में करीब 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं,
इसके साथ ही फेसबुक पर भी इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, वीडियो पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस
आपको बता दें कि नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती सांसद होने के साथ-साथ बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस भी है, इन दोनों के साथ एक्ट्रेस शुभाश्री गांगुली भी डांस करती नजर आ रही हैं,
दुर्गा पूजा का पर्व 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा, इस गाने को टॉलीवुड कंपोजर इंद्रदीप दास गुप्ता ने कंपोज किया है, नुसरत ने कुछ दिन पहले ही एक बांग्ला फिल्म भी साइन की है।
राजनीति के साथ फिल्मों में भी सक्रिय
बतौर लोकसभा सांसद नुसरत का कार्यक्रम व्यस्त होने के बावजूद वो फिल्म के लिये भी समय निकाल रही हैं, इसके साथ ही नुसरत ने हाल ही में कोलकाता के एक बिजनेसमैन से शादी की है,
वो हाल ही में हनीमून मना कर लौटी है, जिसकी तस्वीरें उन्होने सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट की थी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें



