जन्मदिन विशेष- पीएम मोदी को नाश्ते में पसंद है पोहा, संसद कैंटीन के इस खाने के हैं दीवाने

नाश्ते में सादा गुजराती खाना खाते हैं, उन्हें नाश्ते में पोहा खाना बहुत पसंद है, इसके अलावा वो खिचड़ी, कढी, उपमा, खाखरा आदि गुजराती व्यंजन भी पसंद करते हैं।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं, मोदी अपने पहनावे से लेकर खान-पान तक काफी ध्यान रखते हैं, वो अपडेटेड और ट्रेंडी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, इस उम्र में भी मोदी बिल्कुस फिट हैं, रोजाना 17 से 18 घंटे काम करते हैं और कई-कई दिनों तक छुट्टी नहीं लेते हैं, नियमित दिनचर्या और संतुलित पौष्टिक खाने से ही वो खुद को फिट रखते हैं, मोदी शाकाहारी हैं, आइये जानते हैं कि वो अपनी दिनचर्या में क्या-क्या खाते हैं।

सुबह का नाश्ता 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी काम की वजह से रात को कितनी ही देर से क्यों ना सोएं, लेकिन सुबह 5 बजे वो अपना बिस्तर छोड़ देते हैं, सुबह उठकर सबसे पहले योग करते हैं,
फिर नाश्ते में सादा गुजराती खाना खाते हैं, उन्हें नाश्ते में पोहा खाना बहुत पसंद है, इसके अलावा वो खिचड़ी, कढी, उपमा, खाखरा आदि गुजराती व्यंजन भी पसंद करते हैं, नाश्ते के साथ उन्हें अदरक वाली चाय पीना भी अच्छा लगता है, मोदी चाय के काफी शौकीन हैं।

दिन का भोजन
दिन के भोजन यानी लंच में पीएम मोदी बिना मसाले वाला सादा भोजन लेना पसंद करते हैं, वो दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी और दही लेना पसंद करते हैं,
गेंहू की रोटी की जगह गुजराती भाकरी भी खाना पसंद करते हैं, पीएम संसद की कैंटीन का फ्रूट सलाद बेहद पसंद करते हैं।

रात का खाना 
नरेन्द्र मोदी रात का भोजन बिल्कुल हल्का लेते हैं, वो रात में ज्यादातर गुजराती खिचड़ी खाना पसंद करते हैं, इसके अलावा वो भाकरी, दाल और बिना मसाले वाली सब्जी खाते हैं,
कभी-कभी उबली हुई सब्जियां भी खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही रात के भोजन में खाने की मात्रा का विशेष ध्यान रखते हैं।

उपवास स्पेशल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई बार बिना किसी वजह के भी उपवास रखते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है, उपवास के समय नरेन्द्र मोदी सिर्फ बिना नमक वाला नींबू पानी पीते हैं,
इसके साथ ही वो नवरात्र में भी उपवास रहते हैं।