बैडमिंटन कोर्ट ही नहीं कमाई में भी गोल्डन गर्ल हैं पीवी सिंधु, इतने करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

फोर्ब्स के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली शीर्ष 15 महिला खिलाड़ियों में सिंधु अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं, कमाई के मामले में वो दुनिया भर में 13वां स्थान रखती हैं।

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु गोल्डन गर्ल के नाम से चर्चित हो गई है, विश्व चैंपियनशिप में देश के लिये पहला गोल्ड जीतने के बाद उन्हें नया नाम गोल्डन गर्ल दिया गया है, आपको बता दें कि पहली बार किसी भारतीय ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है, सिंधु सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी गोल्डन गर्ल है, आइये इस बारे में आपको बताते हैं।

कमाऊ खिलाड़ी 
फोर्ब्स के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली शीर्ष 15 महिला खिलाड़ियों में सिंधु अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं, कमाई के मामले में वो दुनिया भर में 13वां स्थान रखती हैं,
सिंधु ने बीते साल 55 लाख डॉलर यानी करीब 39 करोड़ रुपये विज्ञापन और टूर्नामेंट में प्राइज मनी से कमाये।

मार्केटेबल महिला 
पीवी सिंधु ने 50 लाख डॉलर की कमाई सिर्फ विज्ञापनों के जरिये करती है, जबकि 5 लाख डॉलर उन्हें प्राइज मनी के तौर पर मिले,
कुल मिलाकर उनकी कमाई 55 लाख डॉलर यानी 39.62 करोड़ रुपये रही, सिंधु को फोर्ब्स ने मोस्ट मार्केटेबल महिला खिलाड़ी की सूची में भी शामिल किया है।

एंडोर्समेंट से ज्यादा कमाई
स्टार शटलर की सबसे ज्यादा कमाई उनके एंडोर्समेंट से होती है, इस समय वो बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्रिजस्टोन, जेबीएल, पैनासोनिक समेत कई बड़े ब्रांड को एंडोर्स कर रही हैं,
फोर्ब्स ने सिंधु के लिये लिखा था कि सिंधु भारत की मोस्ट मार्केटेबल महिला खिलाड़ी हैं।

नेटवर्थ
अगर सिंधु की नेटवर्थ (संपत्ति) की बात करें, तो करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 72 करोड़ रुपये की संपत्ति की वो मालकिन हैं, वो पद्म श्री अवॉर्ड जीतने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी हैं,
उन्हें ये सम्मान 2015 में मिला था, इससे पहले अर्जुन अवॉर्ड और राजीव गांधी खेल रत्न भी मिल चुका है।