कभी ना डांटने वाले राकेश रोशन ने इस गलती के लिये दोस्तों के सामने ही कर दी थी ऋतिक की पिटाई
ऋतिक रौशन बचपन से ही पिता राकेश रोशन के लाडले रहे हैं, राकेश ने कभी भी अपने इकलौते बेटे पर हाथ उठाना तो दूर डांटा तक नहीं।
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ उनके पिता राकेश रोशन की बांडिंग बेहद खास है, दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं, बचपन से ही आजतक कई ऐसी छोटी-छोटी कहानियां और किस्से हैं, जो किसी को भी अपने बचपन की याद दिला दे सकती है, दरअसल एक बार राकेश रोशन ने ऋतिक की गलती पर दोस्तों के सामने ही उनकी पिटाई कर दी थी, आज राकेश रोशन के जन्मदिन पर उस किस्सा के बारे में आपको बताते हैं।बेटे की पिटाई कर दी
कहा जाता है कि ऋतिक रौशन बचपन से ही पिता राकेश रोशन के लाडले रहे हैं, राकेश ने कभी भी अपने इकलौते बेटे पर हाथ उठाना तो दूर डांटा तक नहीं,
लेकिन एक बार राकेश रोशन बेटे से इतना गुस्सा हो गये थे, कि उन्होने सबके सामने ही बेटे की पिटाई कर दी।
क्यों की थी पिटाई
दरअसल हुआ कुछ यूं कि ऋतिक एक बार अपने दोस्तों के साथ घर पर पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान उन्होने खेल-खेल में कांच की खाली बोतलें घर के टैरेस से नीचे फेंकना शुरु कर दिया,
जिसे देखकर राकेश रोशन को काफी गुस्सा आया, नाराज उन्होने ऋतिक के दोस्तों के सामने ही उनकी पिटाई शुरु कर दी, बताया जाता है कि ये पहली और आखिरी बार था, जब राकेश रोशन ने बेटे पर हाथ उठाया था।
बेटे को लांच किया
फिल्ममेकर राकेश रोशन ने हमेशा ही अपने बेटे को सही राह दिखाई, जब उन्होने फिल्मों में आने का मन बनाया, तो राकेश ने उनके फैसले का सम्मान किया,
जिस तरह राकेश ने अपने बेटे को फिल्मों में लांच किया, वो अपने आप में रिकॉर्ड है, साल 2000 में उनकी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी, जिसके बाद अंडरवर्ल्ड से उन्हें धमकी मिलने लगी थी कि फिल्म के प्रॉफिट में उन्हें भी हिस्सा दें।


