बल्लेबाजी क्रम में ऋषभ पंत का हो सकता है डिमोशन, टीम मैनेजमेंट ने दी बड़ी चेतावनी

टीम इंडिया में मौजूदा समय में नंबर 4 का मुद्दा गरमाया हुआ है, टीम प्रबंधन ने इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज पंत पर भरोसा जताया है।

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मोहाली में खेलना है, एक ओर जहां क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होगी, तो दूसरी ओर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी खुद को साबित करने का दबाव होगा, ऐसा इसलिये क्योंकि पंत अभी तक मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पाये हैं, टीम के कप्तान विराट और कोच रवि शास्त्री उन्हें इशारों में संकेत दे चुके हैं, कि टीम में जगह चाहिये, तो परफॉर्म करना होगा।

पंत पर डगमगाया टीम मैनेजमेंट का भरोसा
टीम इंडिया में मौजूदा समय में नंबर 4 का मुद्दा गरमाया हुआ है, टीम प्रबंधन ने इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज पंत पर भरोसा जताया है,
पंत लगातार क्रीज पर जमने के बाद अपना विकेट गंवाते रहे हैं, उनके लापरवाह रवैये की खूब आलोचना हुई है, ऐसे में संभव है कि मोहाली में नंबर चार पर ऋषभ की जगह श्रेयस अय्यर को आजमाया जा सकता है, इसके संकेत नेट प्रैक्टिस सेशल में मिल गये हैं।

बल्लेबाजी क्रम
मोहाली टी-20 से पहले टीम इंडिया ने जो नेट प्रैक्टिस सेशन रखा था, उसमें पंत को नंबर 6 पर भेजा गया था, जबकि अय्यर नंबर चार पर आये थे,
ऐसे अगर मोहाली में भी यही लाइनअप रहता है, तो ऋषभ पंत का डिमोशन तय माना जा रहा है, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिये आ सकते हैं।

लापरवाही दोहराई तो होंगे बाहर
अगला टी-20 विश्वकप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, टीम के कप्तान विराट कोहली पहले ही चेतावनी दे चुके हैं, कि युवाओं को खुद को साबित करना ही होगा,
पंत ने फरवरी 2017 में डेब्यू किया था, तब से ही अब तक उन्होने कई मौके पर लापरवाह अंदाज में अपना विकेट गंवाया है, लेकिन अब टीम प्रबंधन की ओर से साफ संकेत मिल चुके हैं  कि अगर वो अब भी विरोधी टीम को विकेट तोहफे में देने का सिलसिला जारी रखते हैं, तो उनके विकल्प पर विचार किया जाएगा।