370 पर ऋषि कपूर ने तोड़ी चुप्पी, तो रणबीर की मां ने पीएम मोदी के लिये कही बड़ी बात

एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है, वो अच्छा होगा।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के पिता और खुद स्टार एक्टर रह चुके ऋषि कपूर पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं, बताया जा रहा है कि वो जल्द ही मुंबई लौट सकते हैं, उनके वापस आने की खबर से उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, हाल ही में ऋषि कपूर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

370 पर ऋषि कपूर का बयान
एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है, वो अच्छा होगा, इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि कश्मीर में मुझे प्यार चाहिये,
भाईचारा चाहिये, शांति चाहिये, चीजों को सौहार्द्रपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिये।

मोदी की तारीफ 
वहीं ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर की मां नीतू कपूर से पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होने कहा कि मैं राजनीति की ज्यादा अच्छी समझ नहीं रखती,
लेकिन मुझे अपने देश और अपने प्रधानमंत्री पर बहुत गर्व है, वो जिस तरह से देश चला रहे हैं, इसके लिये मैं उनकी तारीफ करती हूं।

कई सितारों ने की मुलाकात 
हाल ही में ऋषि और नीतू की मुलाकात अनुपम खेर से हुई, तीनों सितारों ने सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के यहां साथ में डिनर किया, वहां से लौटते हुए अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था,
अनुपम के अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण समेत कई फिल्मी हस्तियों ने ऋषि कपूर से मुलाकात की है।