टी-20 में 4 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा इस गेंदबाज के आगे हैं जीरो, 4 गेंद में 3 बार आउट

शायद आपको जानकर हैरानी होगी, कि टी-20 में 4 शतक लगाने वाले रोहित ने आज तक ब्यूरॉन हेंड्रिक्स के खिलाफ एक भी रन नहीं बनाया है।

बंगलुरु टी-20 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, मेहमान टीम ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से मैच जीता, और सीरीज 1-1  की बराबरी पर खत्म हुई, टीम इंडिया के लिये ये सीरीज मिलीजुली रही, लेकिन उपकप्तान रोहित शर्मा दोनों ही मुकाबलों में फ्लॉप रहे,
रोहित 2 मैचों में 21 रन ही बना सके, मोहाली में 12 और बंगलुरु में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, खास बात ये है कि बंगलुरु में हिटमैन ने जिस गेंदबाज को अपना विकेट दिया, उसके सामने वो संघर्ष करते नजर आये हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं, दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरॉन हेंड्रिक्स की, जिनके खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड बेहद खराब है।

हेंडिक्स के सामने जीरो रोहित
शायद आपको जानकर हैरानी होगी, कि टी-20 में 4 शतक लगाने वाले रोहित ने आज तक ब्यूरॉन हेंड्रिक्स के खिलाफ एक भी रन नहीं बनाया है,
इन दोनों खिलाड़ियों का तीन मैचों में आमना-सामना हुआ है, और रोहित इनके खिलाफ एक भी रन नहीं बना पाये हैं, ब्यूरॉन हेड्रिक्स ने रोहित को तीन टी-20 में कुल 4 गेंदें फेंकी है, जिसमें उन्होने 3 बार उन्हें आउट किया है।

खराब फॉर्म में रोहित 
आईसीसी विश्वकप में रोहित शर्मा ने बल्ले से कोहराम मचा दिया था, उन्होने पांच शतक लगाये, और विश्वकप के टॉप स्कोरर रहे, हालांकि जब से विश्वकप खत्म हुआ है,
तब से रोहित का फॉर्म भी कहीं खो सा गया है, वेस्टइंडीज दौरे पर फ्लॉप होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी हिटमैन का बल्ला खामोश रहा।

विश्वकप के बाद से फ्लॉप
विश्वकप के बाद से रोहित के प्रदर्शन पर गौर करें, तो 7 पारियों में से 6 में वो फ्लॉप रहे हैं, उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है, जो उन्होने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल टी-20 में लगाया था,
अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में हिटमैन के अपने रंग में लौटना होगा, क्योंकि वो इस सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज उतरने वाले हैं।