साक्षी मिश्रा ने किया एक और खुलासा, जताई ये इच्छा, अब क्या करेंगे अजितेश?
अजितेश से शादी रचाने वाली साक्षी मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने पिता और भाई पर संगीन आरोप लगाये थे, जिससे वो रातों-रात चर्चा में आ गई थी।
घर वालों की इच्छा के खिलाफ घर से भागकर दलित युवक से शादी करने वाली बीजेपी विधायक की बीजेपी साक्षी मिश्रा ने एक बड़ी इच्छा जाहिर की है, उनका कहना है कि वो एक्टिंग सीखना चाहती है, इसके लिये मुंबई से 3 महीने का एक्टिंग कोर्स करना चाहती हैं, साक्षी ने इसके लिये संस्थान को भी चुन लिया है, एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक साक्षी अपने सुरक्षा कारणों से बेहद चिंतित है।कर पाएगी या नहीं
अंग्रेजी अखबार के मुताबिक बीजेपी विधायक की बेटी अपनी सुरक्षा की वजह से परेशान है, उन्हें डर है कि वो एक्टिंग क्लास कर पाएंगी या नहीं, अजितेश ने पिछले दिनों बताया था कि
साक्षी ने भोपाल के एक विश्वविद्यालय से आगे की पढाई के लिये आवेदन किया था, लेकिन वो प्रवेश परीक्षा में ही शामिल नहीं हो पाई।
वीडियो वायरल से सुर्खियों में आई
अजितेश से शादी रचाने वाली साक्षी मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने पिता और भाई पर संगीन आरोप लगाये थे, जिससे वो रातों-रात चर्चा में आ गई थी,
सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था, जिसके बाद ये मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा।
अब क्या करेंगे अजितेश
साक्षी के पति अजितेश कुमार टाइल्स का काम करते हैं, बीते दिनों चल रही उठा-पटक का उनके काम-काज पर भी असर पड़ा, वो फोन के जरिये अपने व्यापार को संभाल रहे हैं,
अजितेश ने बताया कि उनके साथ काम करने वाले ही उनका सारा काम देख रहे हैं, वो फोन के जरिये उनके संपर्क में रहते हैं।


