घर से भागकर लव मैरिज करने वाली साक्षी मिश्रा को नहीं है योगी की पुलिस पर भरोसा, कही बड़ी बात

शादी के बाद से ही साक्षी और अजितेश डर के साये में जी रहे हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही है, धमकियां दी जा रही है।

घर से भागकर अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा को अब बरेली पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है, साक्षी ने अब दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, दरअसल शादी के बाद से ही साक्षी और अजितेश को सोशल मीडिया और फोन पर धमकियां मिल रही है, उनका कहना है कि बरेली पुलिस और सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

डर के साये में जीने को विवश
शादी के बाद से ही साक्षी और अजितेश डर के साये में जी रहे हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही है, धमकियां दी जा रही है, साक्षी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा,
कि उन्होने बरेली पुलिस से धमकियों के बारे में कई बार शिकायत की, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, असामाजिक तत्व उन्हें लगातार फोन कर धमका रहे हैं, और अनर्गल मैसेज भेजकर परेशान कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धमकी 
साक्षी को इंस्टाग्राम पर एक अंजान युवक ने मैसेज कर धमकी दी है, उसने साक्षी-अजितेश को मारने के लिये 50 लाख में सुपारी लेने की बात कही,
साथ ही कथित तौर पर दोनों को 3 महीने में जाने से मारने की बात कही है, इस मैसेज के बाद साक्षी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की, शिकायत में साक्षी मिश्रा ने पुलिस पर कोई कार्रवाई ना करने का भी आरोप लगाया है, साथ ही अपनी और अपने पति के जान को खतरा भी बताया है।

मामला संज्ञान में आने पर होगी कार्रवाई
एसएसपी शैलेश पांडेय ने इस मामले में कहा कि सुपारी लेकर हत्या की धमकी देने की बात उनके संज्ञान में नहीं आई है, पुलिस तक शिकायत पहुंचेगी,
तो मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी, इससे पहले साक्षी मिश्रा ने बताया था कि आज भी वो भगोड़े की तरह जिंदगी जीने को विवश है।