घर से भागकर लव मैरिज करने वाली साक्षी मिश्रा के दिल में उमड़ा भाई के लिये प्यार, पोस्ट की ऐसी तस्वीरें

साक्षी मिश्रा ने अपने घर वालों की इच्छा के खिलाफ घर से भागकर लव मैरिज की थी, उन्होने अपने भाई विक्की के दोस्त अजितेश कुमार से शादी की।

यूपी बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश कुमार की शादी एक बार फिर से चर्चा में हैं, दरअसल साक्षी मिश्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने भाई विक्की भरतौल के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ नहीं बोलना चाहते 
इससे पहले बीजेपी विधायक के बेटे विक्की ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि वो इस मामले में अब कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं,
अपनी बहन के बारे में बोलते हुए विक्की ने कहा था कि वो बस इतना ही कहेंगे, कि वो जहां भी रहे खुश रहे।

घर से भागकर लव मैरिज
आपको बता दें साक्षी मिश्रा ने अपने घर वालों की इच्छा के खिलाफ घर से भागकर लव मैरिज की थी, उन्होने अपने भाई विक्की के दोस्त अजितेश कुमार से शादी की,
बताया जाता है, कि जब अजितेश की विक्की से दोस्ती थी, तो वो उनके घर आया-जाया करता था, इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढी और दोनों में प्यार हो गया।

पिता और भाई पर आरोप
शादी के बाद साक्षी ने अपने पिता और भाई पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो उनकी और उनके पति की जान ले सकते हैं, हालांकि समय के साथ सब सामान्य होता जा रहा है,
क्यों कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से साक्षी ने अपने मायकों वालों के बारे में पोस्ट किये हैं, उससे लग रहा है कि उसे अपने घर वालों की याद आती है। कुछ दिन पहले उन्होने सीएम योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि उनके परिवार को कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश कर  रहे हैं। इससे उनके पिता के राजनीतिक करियर पर असर पड़ेगा, इसलिये ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।