युवराज सिंह की तस्वीर पर सानिया मिर्जा ने की ऐसी टिप्पणी, हो रही खूब चर्चा

कुल समय पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह ने कनाडा टी-20 लीग में हिस्सा लिया, इस टूर्नामेंट में युवराज ने जमकर धमाल मचाया था।

टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक क्लीन शेव की हुई तस्वीर पोस्ट की है, इस तस्वीर पर स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने उन्हें ट्रोल कर दिया है, दरअसल सानिया ने युवी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनसे दाढी वापस लाने के लिये कहा है, युवी और सानिया के बीच काफी अच्छी बांडिंग है, दोनों अकसर पार्टियों में एक साथ भी दिखते हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय 
कुल समय पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह ने कनाडा टी-20 लीग में हिस्सा लिया, इस टूर्नामेंट में युवराज ने जमकर धमाल मचाया था,
स्टार बल्लेबाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, हाल ही में उन्होने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।

चिकना चमेला
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए स्टार बल्लेबाज ने कैप्शन में खुद को चिकना चमेला कहा है, उन्होने लिखा है, नया लुक, चिकना चमेला, या मुझे फिर दाढी बढा लेनी चाहिये,
युवराज सिंह के इसी पोस्ट पर टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने कमेंट किया है, और उन्हें सलाह दी है कि दाढी वापस बढा लें।

सानिया ने क्या लिखा 
युवी की इस तस्वीर पर सानिया ने कमेंट करते हुए लिखा, चिन छिपाने के लिए आप पाउट कर रहे हैं, अपनी दाढी वापस लाइये।
मालूम हो कि 10 जुलाई 2019 को युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, उन्होने आईसीसी विश्वकप 2011 और टी-20 विश्वकप 2007 में टीम इंडिया को जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी।