पत्नी को छोड़ इस लड़की के प्यार में पड़े संजय दत्त, कैमरे पर पकड़ी गई चोरी, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
संजय दत्त के इस वीडियो को चर्चित प्रोड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं, इस वीडियो में संजू बाबा किसी लड़की से फोन पर चोरी छिपे प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं, बॉलीवुड स्टार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, खास बात ये है कि इस वीडियो में संजू बाबा जिस लड़की के प्यार में डूबे हुए हैं, उसका नाम पूजा है।

एकता ने पोस्ट किया वीडियो
संजय दत्त के इस वीडियो को चर्चित प्रोड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, उन्होने लिखा है कि मुन्ना भाई भी बेताब हैं ड्रीम गर्ल पूजा से मिलने के लिये,
सिर्फ 4 दिन बचे हैं, इस वीडियो में आप देखेंगे, कि फोन की घंटी बजती है, संजू बाबा फोन उठाते ही किसी लड़की से बात कर रहे होते हैं, संजय लड़की से कहते हैं कि पूजा कब मिल रही हो, पक्का ना 13 तारीख को।

फोन पर आई लव यू 
इसके बाद संजू बाबा पूजा को फोन पर आई लव यू कहते हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये पूजा कौन है, दरअसल आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल फिल्म में पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाते नजर आएंगे,

फिल्म का प्रमोशन करने के लिये एकता कपूर ने ये तरीका निकाला है। ड्रीम गर्ल फिल्म में आयुष्मान मर्दो से महिलाओं की आवाज में बात करते दिखेंगे।

आयुष्मान को मौका क्यों
आपको बता दें कि ड्रीम गर्ल फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं, जब एकता से पूछा गया कि इस किरदार के लिये आयुष्मान को ही क्यों चुना,
तो टीवी क्वीन ने कहा कि जब डायरेक्टर राज शांडिल्य ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मैं काफी प्रभावित हुई, मैं सिर्फ एक ही एक्टर को जानती थी, जो अपनी आवाज को बहुत अच्छे से बदल सकता था, और वो थे आयुष्मान खुराना, मुझे यकीन था कि आयुष्मान इस कहानी पर दांव लगाएंगे, वो ये नहीं देखेंगे, कि फिल्म कितनी बड़ी है, निर्देशक का पिछला काम कैसा था।