महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले संजय दत्त ने की गडकरी से मुलाकात, चढा सियासी पारा
मंत्री के बयान के बाद संजय दत्त ने किसी भी राजनीतिक कमिटमेंट से इंकार किया था, उनके द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि वो फिलहाल किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने वाले नहीं हैं।
बॉलीवुड के स्टार एक्टर संजय दत्त ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से रविवार को नागपुर में उनके आवास पर मुलाकात की है, गडकरी से संजू बाबा की ये मुलाकात उस समय हुई है, जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं, वैसे हाल ही में संजय दत्त ने कहा है कि अब वो दोबारा राजनीति में उतरने नहीं जा रहे हैं, कुछ दिन पहले ही फडण्वीस सरकार के मंत्री महादेव जानकर ने दावा करते हुए कहा था कि संजू बाबा जल्द ही सियासत में कदम रखने वाले हैं।राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे
मंत्री के बयान के बाद संजय दत्त ने किसी भी राजनीतिक कमिटमेंट से इंकार किया था, उनके द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि वो फिलहाल किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने वाले नहीं हैं,
महादेव जानकर उनके अच्छे दोस्त हैं, परिवार की तरह हैं, लेकिन वो राजनीति में अभी नहीं आना चाहते।
राजनीति से पुराना नाता
आपको बता दें कि संजय दत्त का राजनीति से पुराना नाता रहा है, उनके पिता सुनील दत्त केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस से सांसद रहे हैं,
उनके निधन के बाद उनकी बहन प्रिया दत्त ने उनकी राजनीतिक विरासत को संभाला, वो भी कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं, खुद संजय दत्त समाजवादी पार्टी के महासचिव थे, उन्हें अमर सिंह सपा में लेकर आये थे, कहा गया था कि वो लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे, हालांकि बाद में उन्होने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली।
वर्कफ्रंट
अगर संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी आने वाली फिल्म प्रस्थानम इसी महीने रिलीज होगी, इस फिल्म को उनकी पत्नी मान्यता ने प्रोड्यूस किया है,
इस फिल्म में संजू बाबा के अलावा मनीष कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और अली फजल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं।


