सपना के बाद उनकी मम्मी भी मॉडर्न लुक में, डांसिंग क्वीन ने मां के लिये गाया ये गाना, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
सपना चौधरी जल्द ही एक नये गाने के साथ लोगों के सामने आने वाली हैं, सपना का नया गाना लुटेरा इसी सप्ताह 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
डांस सनसनी सपना चौधरी अपनी मां के बेहद करीब है, पहले सपना जहां भी स्टेज डांस के लिये परफॉर्म करने जाती थी, तो उनकी मां उनकी साये की तरह साथ रहती थी, इस बार सपना ने अपनी मां के साथ एक टिकटॉक वीडियो बनाया है, जिसमें उनकी मां काला चश्मा लगाये नजर आ रही हैं, वहीं डांस सनसनी अपनी मां की तारीफ में तेरी क्या मिसाल दूं... गाती हुई नजर आ रही हैं, इस वीडियो को सपना के फैन पेज पर पोस्ट किया गया है।फैंस को आ रहा पसंद
मां के साथ सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं,
ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने सपना के इस वीडियो पर दिल इमोजी या wow और nice लिखकर उनके लिये अपने प्यार का इजहार किया है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नया गाना
अब जरा उनके वर्कफ्रंट पर बात करें, तो सपना चौधरी जल्द ही एक नये गाने के साथ लोगों के सामने आने वाली हैं, सपना का नया गाना लुटेरा इसी सप्ताह 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है,
अभी नाम से अंदाजा लगाना मुश्किल है कि आने वाला गाना किस भाषा में है, क्योंकि सपना इन दिनों हिंदी, पंजाबी, हरियाणावी और भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही है।
बिग बॉस से मिली लोकप्रियता
सपना चौधरी की बढती लोकप्रियता के पीछे टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का बड़ा हाथ है, पहले सपना हरियाणा और उसके सीमावर्ती इलाकों तक सीमित थी,
लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उन्हें देशभर के लोग जानने लगे, उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे, काम के ऑफर्स के बीच सपना ने अपने लुक पर काफी काम किया, साथ ही उनका ड्रेसिंग सेंस भी बदल गया।


